Posts

Showing posts from November, 2023

शमां एनजीओ ने नन्ने मुन्ने बच्चों को किया पुरस्कृत

Image
    नई दिल्ली। चौहान बांगर वार्ड की पूर्व निगम पार्षद आसमां रहमान ने दिल्ली की सरगम सामाजिक संस्था शमां एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक संस्था द्वारा आयोजित पुरस्कार एवम सार्टिफिकेट वितरण समारोह में नन्हें मुन्ने बच्चों को पुरस्कार एवम सार्टिफिकेट देते हुए कहा कि दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी इंसानी भलाई की सेवा देने वाली समाजिक संस्था शमां एनजीओ को उनकी रजत जयंती पर मैं बधाई देती हुं। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर फहीम बेग ने जानकारी देते हुए बताया कि शमां एनजीओ ने बेहतर शिक्षा, स्वास्थ, रोज़गार,सामाजिक भलाई और आपसी भाईचारे को मज़बूत करते हुए अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए इस क्षण यादगार बनाते हुए संस्था की रजत जयंती पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने देश की खुशहाली और एकता के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और  बेट बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण हेतु आम जन को जागरुक करते हुए संदेश दिए।      संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिर्ज़ा शाहिद चंगेजी ने कहा कि 25 वर्ष पूर्व देश में अमन - शांति, भाईचारा कायम करने और गरीब - पिछड़े वर्ग में शिक्षा, स्वास्थ और सरकारों द्वारा दी जाने वा

सामाजिक सुरक्षा सम्मेलन में मुस्लिम अल्पसंख्यकों को भी एस०सी०, एस०टी० एक्ट 1989 में शामिल करने की माँग पर ज़ोर

Image
    नई दिल्ली 8 नवम्बर। आल इंडिया यूनाइटेड मुस्लिम मोर्चा के बैनर तले आज गालिब अकादमी में "सामाजिक सुरक्षा सम्मेलन हुआ जिसकी अध्यक्षता हाफिज गुलाम सरवर ने की। अपने अध्यक्षीय विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि मुसलमान की बड़ी आबादी इस समय अपनी जानी-माली सुरक्षा के लिए बहुत चिंतित रहती है। शैक्षिक एवं आर्थिक बदहालियों के बावजूद सुरक्षा ही सबसे बड़ी समस्या रही है और इस विषय पर इस समाज ने इन 75 वर्षों में वोट देने का काम किया है। पालिटिकल पार्टियों ने अपने शासन कालों में राष्ट्रपति, गवर्नर, मंत्री पद जैसे बड़े पदों पर मुसलमानों को जगह दी है लेकिन आम मुसलमानों ने हमेशा उस पार्टी को पावर में रखने की कोशिश की है जो उसे सुरक्षा देने में चम्पयन लगा । आज के बदलते राजनीतिक माहौल में उसे कानूनी सुरक्षा की आवश्यकता है, अब केवल जुबानी सुरक्षा से काम नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की बड़ी आबादी यही चाहती है कि उसे भी एस०सी०/ एस०टी० एक्ट (1989) में शामिल किया जाए और जो पार्टी इस मांग को पूरी करेगा उसे ही ये आबादी वोट देने का काम करेगी। मोर्चा के महामंत्री शब्बीर मंसूरी ने कहा कि मुसलमान