Posts

Showing posts with the label Reported by : Neha Sharma

यमुना ट्रॉफ़ी 2022 पर रेलवे का कब्जा. पर्यावरण और यमुना को स्वच्छ बनाने में खेल का माध्यम ही सबसे सर्वोत्तम -डॉ रणवीर सिंह

Image
नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के अक्षरधाम स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा चल रहे यमुना ट्रॉफी 2022 के लिए हुए दिलचस्प मुकाबले में पिछले दो वर्षों की विजेता डॉक्टर्स एकादश को हराकर इस बार रेलवे एकादश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यमुना ट्रॉफ़ी अपने नाम कर ली । खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव कुणाल ने रेलवे एकादश के कप्तान संजीत कुमार और डॉक्टर से एकादश के कप्तान डॉ राहुल के बीच टॉस करवाया ।डॉक्टर्स एकादश के कप्तान राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । रेलवे एकादश ने पहले शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 154 बनाए ।  निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉक्टर्स एकादश की टीम को रेलवे एकादश की टीम ने शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण से 18.1 ओवर में 91 रन पर ढेर कर दिया  दिन रात के इस मैच के साथ ही यमुना ट्रॉफ़ी 2022 का रंगारंग समापन समारोह भी कॉमनवेल्थ गेम्स परिसर अक्षरधाम में ही हुआ ।जिसमें पंजाब से आए लोक कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक नृत्य से शम...