Posts

Showing posts from January, 2026

नेशनल हेल्थ अवार्ड से सम्मानित हुए प्रो. डॉ. वाजिद नज़ीर

Image
  शबाना अज़ीम  नई दिल्ली। देश के जाने-माने न्यूरोसर्जन और जी.बी. पंत अस्पताल में प्रोफेसर प्रो. डॉ. वाजिद नज़ीर को हाल ही में फ़ेस ग्रुप द्वारा आयोजित नेशनल हेल्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाना था, लेकिन व्यस्त चिकित्सकीय दायित्वों के कारण प्रो. डॉ. वाजिद नज़ीर उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इसके बाद फ़ेस ग्रुप की विशेष पहल के तहत उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके कार्यालय में जाकर प्रदान किया गया। फ़ेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक़ अंसारी ने स्वयं प्रो. डॉ. वाजिद नज़ीर को यह अवार्ड प्रदान करते हुए कहा कि ब्रेन और स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में उनका योगदान देश के लिए गर्व का विषय है। चिकित्सा के साथ-साथ समाजसेवा में उनकी सक्रिय भूमिका उन्हें एक विशिष्ट पहचान देती है। इस अवसर पर प्रो. डॉ. वाजिद नज़ीर ने सम्मान स्वीकार करते हुए कहा कि मैं फ़ेस ग्रुप और डॉ. मुश्ताक़ अंसारी का हृदय से आभारी हूँ। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी मरीजों, सहयोगियों और समाजसेवी साथियों का है, जिनके साथ मिलकर मैं सेवा का यह ...

कला समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है : डॉ० मुश्ताक़ अंसारी

Image
  नमन आर्ट फ़ाउंडेशन ने किया ‘वृद्धि–2026’ कला प्रदर्शनी का सफल आयोजन नई दिल्ली। नमन आर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘वृद्धि–2026 ग्रैंड आर्ट एग्ज़ीबिशन’ का आयोजन 11 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक आर्टिज़न आर्ट गैलरी, प्यारे लाल भवन, बहादुर शाह ज़फर मार्ग, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी में देशभर से आए कलाकारों, समाजसेवियों एवं विशिष्ट अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मुश्ताक अंसारी (चेयरमैन, फेस ग्रुप) रहे। अपने संबोधन में डॉ. अंसारी ने कहा कि कला समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजन युवा कलाकारों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने नमन आर्ट फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजक सरिता नमन और उनकी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम के प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राकेश राजपूत रहे, जबकि द्वितीय दिवस की मुख्य अतिथि आचार्य जीतेू सिंह रहीं। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्र...

मानव सेवा और न्याय पर केंद्रित संगोष्ठी का आयोजन, लोकतांत्रिक भागीदारी पर हुआ गहन मंथन

Image
  नई दिल्ली। सामाजिक चेतना, न्याय और नागरिक सहभागिता को सशक्त करने के उद्देश्य से वेक अप ह्यूमन सोसाइटी द्वारा “डेडिकेटेड टू ह्यूमन सर्विस” विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “जस्टिस, इक्विटी, एजुकेशन एंड द एनवायरनमेंट” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ, वहीं भारतीय न्याय व्यवस्था में सभी नागरिकों की भागीदारी, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय और समानता के बिना लोकतंत्र अधूरा है और नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। डॉ० ग्यासुद्दीन हाशमी एडवोकेट और डॉ० शहज़ादुद्दीन हाशमी एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित इस संगोष्ठी में दिल्ली प्रदेश ऑल इंडिया जमीयत-उल-क़ुरैश के अध्यक्ष भाई मेहरबान, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार तथा फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वक्ताओं ने मानव सेवा, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा पर अपने विचार रखे। कार्यक्...

हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया के दरबार में मनाया गया भारत की साझी संस्कृति का प्रतीक पर्व बसंत

Image
  नई दिल्ली। हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया की ऐतिहासिक दरगाह परिसर में बसंत का पर्व आध्यात्मिक भावना और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाया गया। पीले रंग की छटा, सूफ़ियाना संगीत और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में धर्म, क्षेत्र और सामाजिक पृष्ठभूमि से परे सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र हुए और प्रेम, आस्था व एकता के साथ वसंत के आगमन का स्वागत किया। नवजीवन और आशा के प्रतीक पीले परिधानों में सजे श्रद्धालुओं ने दरगाह पर सरसों के फूल चढ़ाए, जो पीढ़ियों से चली आ रही उस परंपरा को दोहराता है, जिसने समय के साथ अपनी जीवंतता बनाए रखी है। परिसर में गूंजती रूहानी क़व्वालियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रख्यात क़व्वाल चाँद निज़ामी और हमसर हयात ने दरगाह परिसर के विभिन्न स्थलों पर अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, जहाँ कविता, रहस्यवाद और संगीत एक साझा आध्यात्मिक अनुभव में पिरोए गए। आयोजन की व्यवस्था संभाल रहे दरगाह इंचार्ज सैयद काशिफ़ निज़ामी ने कहा कि निज़ामुद्दीन में बसंत केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक संदेश है। यह विविधता में एकता का प्रतीक है, जहाँ आस्था सीमाओं से ऊपर उठकर प्रेम, शांति और ...

देश में आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने वाली महफ़िलों की सख़्त ज़रूरत है : भाई मेहरबान

Image
  गणतंत्र दिवस पर ऑल इंडिया मुशायरे में गूंजा देशभक्ति और भाईचारे का पैग़ाम शबाना अज़ीम  नई दिल्ली।मानव जागरूकता विकास समिति एवं दिल्ली सरकार द्वारा संचालित उर्दू अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन पूर्वी दिल्ली के शकरपुर स्थित ट्रीपल एस० स्टूडियो में किया गया। देशभक्ति और आपसी सौहार्द से सराबोर इस महफिल में शायरी के ज़रिये राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग़ाज़ीपुर मुर्गा-मछली मंडी, दिल्ली सरकार के पूर्व चेयरमैन भाई मेहरबान कुरैशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि मुशायरे की अध्यक्षता हाफ़िज़ सलीम अहमद ने की और मुशायरे की शमा हाजी रियाजुद्दीन अंसारी ने रोशन की। विशिष्ट अतिथियों में दरगाह हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया के चीफ़ इंचार्ज सैयद काशिफ़ अली निज़ामी, वक़ार चौधरी, डॉ० एडवोकेट शाहज़ाबीन क़ाज़ी एवं सैयद फरहत अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष डॉ० मुश्ताक अंसारी और महासचिव हरीश गोला एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन में देशभर के मशहूर शायरों ने अपने शानदार कलाम से श्रोताओं को मंत...

मदरसा जामिया उम्मुल क़ुरा के वार्षिक समारोह में आलिम बनने वाले छात्रों की हुई दस्तारबंदी

Image
  मदरसों के विद्यार्थी भी बन रहे हैं देश की प्रगति में भागीदार : मौलाना अब्दुल हन्नान  डॉ० बिलाल अंसारी  नई दिल्ली।  दीनी तालीम, तरबियत और इस्लामिक शिक्षा के प्रसार के उद्देश्य से पूर्वी दिल्ली आराम पार्क इलाक़े में मौजूद मदरसा जामिया उम्मुल क़ुरा में वार्षिक दस्तारबंदी समारोह का आयोजन हाफिज सलीम अहमद की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दीनी शिक्षा पूर्ण कर आलिम बनने वाले छात्रों की दस्तारबंदी कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिल्ली स्टेट जमीयत उलेमा के उपाध्यक्ष मौलाना अब्दुल हन्नान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा मुफ़्ती सालिम क़ासमी, फ़िक्की के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक़ अंसारी, हाजी मोहम्मद यूसुफ़ मुफ़्ती अहमद, हाजी वसीम अहमद, हाजी दिलशाद अहमद, हाजी अय्यूब, हाजी महताब, सलीम अहमद, मोहम्मद अख़लाक़, जावेद अनवर समानी आदि समाज के ज़िम्मेदार लोगों के विशिष्ट अतिथि की हैसियत से शिरक़त की। मदरसे के इंचार्ज मौलाना अलक़मा के नेतृत्व में आयोजित इस जलसे के मंच का संचालन मुफ़्ती कलीमुल्लाह द्वारा किया गया।  समारोह की शुरुआत ...

आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है : सतीश चौधरी बच्चों के भविष्य को संवारना हमारी जिम्मेदारी : शोभित अरोड़ा

Image
  फरीदाबाद। आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।जब- जब व्यक्ति को अपने जीवन को सुगम बनाने के लिए आवश्यकता महसूस हुई उसने आविष्कारों को जन्म दिया। यह बात बल्लभगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी ने बाढ़ मोहल्ला स्थित नवोदय सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बच्चों ने जिस प्रकार विज्ञान के उभरते आविष्कारों के मॉडलों का प्रदर्शन किया है वह अत्यंत ही सराहनीय हैं। भाजपा के जिला मंत्री शोभित अरोड़ा ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है। उनको आविष्कारों के क्षेत्र में और नए-नए कार्य करने की आवश्यकता है ताकि हम इस वर्तमान युग को और सुगम और उपयोगी बना सकें। बच्चे हमारे देश का भविष्य इनका भविष्य संवारना हमारी जिम्मेदारी है। इससे पूर्व पार्षद शेफाली सिंगला ने दीप प्रज्वलित कर विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।स्कूल की प्रबंधक शशि शर्मा ने कहा कि स्कूल का मकसद बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नई तकनीक और नैतिक संस्कारों के साथ जोड़ना है। एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्रेय पराशर ने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने विवेक और शिक्षकों...