देश में आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने वाली महफ़िलों की सख़्त ज़रूरत है : भाई मेहरबान
गणतंत्र दिवस पर ऑल इंडिया मुशायरे में गूंजा देशभक्ति और भाईचारे का पैग़ाम
शबाना अज़ीम
नई दिल्ली।मानव जागरूकता विकास समिति एवं दिल्ली सरकार द्वारा संचालित उर्दू अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन पूर्वी दिल्ली के शकरपुर स्थित ट्रीपल एस० स्टूडियो में किया गया। देशभक्ति और आपसी सौहार्द से सराबोर इस महफिल में शायरी के ज़रिये राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में ग़ाज़ीपुर मुर्गा-मछली मंडी, दिल्ली सरकार के पूर्व चेयरमैन भाई मेहरबान कुरैशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि मुशायरे की अध्यक्षता हाफ़िज़ सलीम अहमद ने की और मुशायरे की शमा हाजी रियाजुद्दीन अंसारी ने रोशन की।
विशिष्ट अतिथियों में दरगाह हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया के चीफ़ इंचार्ज सैयद काशिफ़ अली निज़ामी, वक़ार चौधरी, डॉ० एडवोकेट शाहज़ाबीन क़ाज़ी एवं सैयद फरहत अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
समिति के अध्यक्ष डॉ० मुश्ताक अंसारी और महासचिव हरीश गोला एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन में देशभर के मशहूर शायरों ने अपने शानदार कलाम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुशायरे में डॉ० अना देहलवी, डॉ० वसीम राशिद, वसीम जहांगीराबादी, सलीम काशिफ, शकील बरेलवी, जावेद नियाज़ी, तस्लीम दानिश, ज़रीन सिद्दीकी और रोशन सोहेल आदि शायरों ने देशप्रेम से ओतप्रोत रचनाएं पेश कीं। मंच का कुशल संचालन दानिश अय्यूबी ने किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि भाई मेहरबान कुरैशी ने कहा कि
आज देश में भाईचारे और आपसी सद्भाव को बढ़ाने वाली महफिलों की सख़्त ज़रूरत है, क्योंकि कुछ स्वार्थी और शरारती तत्व धार्मिक भेदभाव फैलाकर देश की एकता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
कार्यक्रम में शमीम ख़ान, सलीम अंसारी, डॉ० खालदा हनीफ, डॉ० कमरुल हक़, लतीफ किरमानी, डॉ० अंज़रुल हक़, नौशाद बेगम, डॉ० इक़बाल अहमद, रंजना गुप्ता, पवन सोबती, इसरार अहमद, करण सिंह मेहरा, डॉ० आसिफ़ हुसैन, मुस्तफ़ा गुड्डू, अताउर्रहमान सैफ़ी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की सफलता में डॉ० बिलाल अंसारी, शबाना अज़ीम, नरेंद्र सिंह, उज़मा अंसारी, रफ़ीक़ अहमद एवं जैनब अंसारी की कड़ी मेहनत उल्लेखनीय रही।
Comments
Post a Comment