कला समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है : डॉ० मुश्ताक़ अंसारी

 

नमन आर्ट फ़ाउंडेशन ने किया ‘वृद्धि–2026’ कला प्रदर्शनी का सफल आयोजन


नई दिल्ली। नमन आर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘वृद्धि–2026 ग्रैंड आर्ट एग्ज़ीबिशन’ का आयोजन 11 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक आर्टिज़न आर्ट गैलरी, प्यारे लाल भवन, बहादुर शाह ज़फर मार्ग, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी में देशभर से आए कलाकारों, समाजसेवियों एवं विशिष्ट अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मुश्ताक अंसारी (चेयरमैन, फेस ग्रुप) रहे। अपने संबोधन में डॉ. अंसारी ने कहा कि कला समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजन युवा कलाकारों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने नमन आर्ट फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजक सरिता नमन और उनकी टीम को बधाई दी।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राकेश राजपूत रहे, जबकि द्वितीय दिवस की मुख्य अतिथि आचार्य जीतेू सिंह रहीं। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से अरविंद वत्स, अश्विनी शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, अजय चड्ढा, स्वर्ण सिंह चावला, एसीपी अरुण चौधरी, डॉ० इमरान अंसारी, नरेंद्र सिंह, संतोष राणा, रूचि मिश्रा, बबीता रावत, सोनी सिंह, श्वेता चुग, गौरव अग्रवाल, अन्नू फ्रेंक, डॉ. बलदेव राज बत्रा, नीरू सहगल, संध्या शर्मा, गौतम कपूर, भोला आनंद, पूजा शर्मा, कपिल सिंघल, हसीना शेख रूही, कविता अरोड़ा, संभावना, डॉ. विनोद कात्याल, नवनीत वत्स, हरेंद्र, सवितुर प्रसाद, आदित्य राजपूत, सिद्धार्थ बेरी, मुकेश राजपूत, डॉ. नीतू सिंह, पूर्व एसीपी दीनदयाल कलशन, ज्योति तिवारी तथा ख़ुशी अंसारी शामिल रहे।


कार्यक्रम की आयोजक सरिता नमन ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘वृद्धि–2026’ का उद्देश्य कला को जन-जन तक पहुँचाना और उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करना है।

यह कला प्रदर्शनी न केवल रचनात्मकता का उत्सव बनी, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का भी सशक्त संदेश देकर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस आयोजन की सफलता में अरविंद वत्स का विशेष योगदान रहा।

ज्योति तिवारी

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान