दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित

 






गाजियाबाद, 8 फरवरी। रिधम डांस एकेडमी द्वारा स्थानीय दी आपुलेंट मॉल में “कलाकारों का सफर” शीर्षक के तहत दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दुर्गा वाशिंग पावडर के चेयरमैन प्रेम चंद गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अवॉर्ड शो की अध्यक्षता अरशद सैफी ने की।

कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर, क्रिएटर्स और यूट्यूबर्स को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में प्रतिभागियों के उत्साह और रचनात्मकता ने माहौल को जीवंत बना दिया।

अवॉर्ड शो में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में “रोला बहु” सॉन्ग फेम पूजा यादव और “सा रे गा मा पा” शो फेम सिंगर आरोही सोनी सहित अन्य कलाकारों ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में अमित वर्मा, सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर शशांक सिंह (अश्वनी सिंह), संजय राणा, सचिन डेढ़ा, नसीम शेख, श्रीमती परवीन, अंकित वालिया, रेहाना सैफी, लवी जॉर्ज, पिंटू जलोटा, ठाकुर हर्ष रघुवंशी, नवीन कुमार, बंटी राणा, शंभु, सुनील कुमार, उमेश यादव आदि ने अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।

मंच का संचालन रेडियो एंकर राम यादव और तनुज जैन ने किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक अरशद सैफी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और उपस्थित जनमानस का आभार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।


Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान