मुशायरे उर्दू भाषा और साहित्य के प्रचार प्रसार में निभाते हैं अहम भूमिका : डॉ० मुश्ताक़ अंसारी
मरहूम ताहिर फ़राज़ की याद में ऑल इंडिया मुशायरा आयोजित, उर्दू अदब की महक से सराबोर हुई शाम
नई दिल्ली। राजधानी के कबीर नगर स्थित एस.वी.एन. पब्लिक स्कूल में नीड ऑफ पीपल सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा, उर्दू अकादमी दिल्ली के सहयोग से ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। यह साहित्यिक संध्या मशहूर शायर मरहूम ताहिर फ़राज़ की याद में समर्पित रही, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए शायरों ने अपने कलाम पेश कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।
कार्यक्रम में फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता चौधरी अफ़ज़ाल ने की। मुशायरे का आयोजन नीड ऑफ पीपल संस्था के अध्यक्ष सरफराज सैफी के नेतृत्व में किया गया तथा इसके संयोजक दानिश अय्यूबी रहे, जिन्होंने बेहद सधे और प्रभावशाली अंदाज़ में मंच संचालन भी किया।
डॉ. मुश्ताक अंसारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुशायरे उर्दू भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल उर्दू अदब की परंपरा को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी भाषाई और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं। उनके अनुसार, साहित्य समाज को जोड़ने का माध्यम है और मुशायरे आपसी संवाद, सौहार्द और रचनात्मक अभिव्यक्ति का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एफएमएस इंफ्राटेक के निदेशक डॉ. साजिद अहमद और पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद रईसुद्दीन भी मौजूद रहे। तथा डॉ. अना देहलवी, एजाज़ अंसारी, इरफ़ान राही, अशफ़ाक जिगर लुधियानवी, डॉ. आमिर अमरोहवी, सलीम काशिफ, शाकिर देहलवी, शकील बरेलवी, वसीम जहांगीराबादी, जावेद नियाज़ी, शैफीक सैफी, मास्टर निसार आदि प्रतिष्ठित शायरों ने अपने कलाम पेश किए। उनकी ग़ज़लों और नज़्मों को श्रोताओं ने भरपूर सराहा।
इस अवसर पर सलीम सैफी, अफ़ज़ल सैफी, मोहम्मद उमर अज़ीम सैफी, राज यादव, अजय कुमार, नईम खान, रिज़वान एडवोकेट, तक़दीर, नफ़ीस अहमद, नासिर और वसीम समेत अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में संस्था के पदाधिकारियों साबिर सैफी, नदीम सैफी, फ़हीम अहमद आदि का विशेष योगदान रहा।
.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
Comments
Post a Comment