साईं सहारा सेवा समिति की 17वीं वर्षगांठ पर 501 विद्यार्थियों को किताबों का वितरण






पूर्वी दिल्ली। साईं सहारा सेवा समिति की 17वीं वर्षगांठ के अवसर पर त्रिलोकपुरी स्थित प्राइमरी स्कूल में 501 विद्यार्थियों को किताबें वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सर गंगाराम हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ० अजय स्वरूप मौजूद रहे। उनके साथ निगम पार्षद बीना बालकोहार, एमके जैन, फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक अंसारी, डॉ० इकबाल सैफ़ी, डॉ० सागर सिंह, डॉ० हर्ष मिश्रा, डॉ० राजकुमार, समाज सेवक श्यामलाल बाल गोविंद, गौरव जैन, सचिन शर्मा फाउंडेशन के अध्यक्ष जयकिशन ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जनजाति के महासचिव टिंकू टैंक, कृष्ण कुमार, हरीश कुमार, राजकुमार, अविनाश कुमार, विजय कुमार, सावन गोयल, रजत जैन व मनोज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ० अजय स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करना एक सराहनीय कार्य है और इससे समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है।

निगम पार्षद बीना बालकोहार ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने समिति को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई और समिति के अध्यक्ष अशोक निठारी और पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।


 

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान