प्रियदर्शनी विहार में ओरा मेड क्लिनिक का शुभारंभ, दंत व त्वचा रोगों का मिलेगा सम्पूर्ण उपचार







ज़ैनब अंसारी 
पूर्वी दिल्ली स्थित बी-204, प्रियदर्शनी विहार में ओरा मेड क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर निगम पार्षद अलका राघव, लवली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल मनोज मलिक, केसीसी ग्रुप के चेयरमैन राज कत्याल, फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी, जीएसएस प्रेसिडेंट सचिन गुप्ता, शाहदरा जिला भाजपा के वाइस प्रेसिडेंट भूषण ठक्कर, रोटरी क्लब की असिस्टेंट गवर्नर सविता कत्याल, नरेंद्र सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निगम पार्षद अलका राघव ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक क्लिनिक का खुलना जनता के लिए बेहद लाभकारी है। इससे स्थानीय लोगों को दांत और त्वचा से जुड़ी बीमारियों के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें बेहतर व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने क्लिनिक की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

क्लिनिक की संचालिका डॉ. खुशबू कत्याल ने बताया कि ओरा मेड क्लिनिक में दांतों का सम्पूर्ण उपचार, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री तथा त्वचा से संबंधित सभी रोगों का आधुनिक तकनीक से इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मरीजों को सुरक्षित, किफायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि हर व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सके।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने क्लिनिक का निरीक्षण किया और इसके सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ ।


 

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान