शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

 

‘नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवार्ड 2026’ से नवाजे गए जामिया हमदर्द के वरिष्ठ प्रोफेसर


नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के महान गायक मोहम्मद रफ़ी की याद में हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा ‘याद-ए-रफ़ी’ शीर्षक से एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया। इस कार्यक्रम में संगीत, संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।


कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम और फेस ग्रुप के मैनेजर डॉ. बिलाल अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा, तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डी.एस. मौर्या, एफएमएस इंफ्राटेक के सीएमडी डॉ. साजिद अहमद, कांग्रेस नेता सैय्यद शाकिर अली, नेशनल कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़ाकिर ख़ान तथा कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस प्रभारी नफीस मलिक सहित अनेक गणमान्य हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इस संगीतमय शाम को और भी यादगार बनाने में बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर रेखा राज और उर्वशी अरोड़ा ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।


कार्यक्रम के दौरान समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को ‘नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक, शोध एवं चिकित्सा योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।


डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी वर्तमान में जामिया हमदर्द में एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं तथा पैरामेडिकल साइंसेज़ विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। वह यूनानी चिकित्सा एवं एनाटॉमी के क्षेत्र में एक सम्मानित शिक्षक, शोधकर्ता और लेखक के रूप में व्यापक पहचान रखते हैं।


उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड, बेस्ट टीचर इंटरनेशनल अवार्ड सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा, वह विभिन्न राष्ट्रीय अकादमिक समितियों से जुड़े हुए हैं और जनस्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


शिक्षा, शोध और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें ‘नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया जाना उनके उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों का प्रतीक है।

शबाना अज़ीम

Comments

Popular posts from this blog

JitikD — A Brand by Jitika Devi Makes a Defining Statement

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित