‘याद-ए-रफ़ी’ कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी ने दिया एकता और सौहार्द का संदेश
नई दिल्ली। महान गायक मोहम्मद रफ़ी की याद में हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा ‘याद-ए-रफ़ी’ शीर्षक से एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया। यह कार्यक्रम संगीत, संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम बना, जिसमें देशभर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम और फेस ग्रुप के मैनेजर डॉ. बिलाल अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा, तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डी.एस. मौर्या, एफएमएस इंफ्राटेक के सीएमडी डॉ. साजिद अहमद, कांग्रेस नेता सैय्यद शाकिर अली, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़ाकिर ख़ान तथा कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस प्रभारी नफीस मलिक सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसी क्रम में वीआईपी गेस्ट के रूप में रितु चौधरी ने शिरक़त की, जो ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की नेशनल स्पोक्सपर्सन के रूप में जानी जाती हैं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को एक नई गरिमा और महत्व प्रदान किया।
रितु चौधरी अपने सशक्त वक्तव्य, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सौहार्द के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दिया है।
उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने ‘याद-ए-रफ़ी’ के इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया, जहां संगीत के साथ-साथ सामाजिक एकता और राष्ट्रीय सद्भाव की भावना भी देखने को मिली।
इस अवसर पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेन्द्र सिंह सागर व विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद के करकमलों द्वारा रितु चौधरी को सम्मानित भी किया गया।
Comments
Post a Comment