फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड में पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली का हुआ विशेष सम्मान

 

नई दिल्ली, 13 दिसंबर। फेस ग्रुप द्वारा आयोजित फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड 2025 का भव्य समारोह राजधानी दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से आए स्वास्थ्य सेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर “हेल्थ अवेयरनेस फॉर ए बेटर टूमारो” विषय पर गोष्ठी भी आयोजित की गई।


इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा।


कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (विजिलेंस विभाग) अजय चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता सर्व समाज राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी ने की।


फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व और डॉ. बिलाल अंसारी व शबाना अज़ीम के प्रबंधन में आयोजित इस समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें रामपुर से लोकसभा सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी, पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली, विधायक डॉ. अनिल गोयल, विधायक चौधरी जुबैर अहमद, शाहदरा दक्षिण ज़ोन दिल्ली नगर निगम के उपाध्यक्ष राजू सचदेवा, योग गुरु आचार्य डॉ. विक्रमादित्य, अयाज़ परफ्यूम के डायरेक्टर डॉ. अयाज़ हाशमी एडवोकेट आदि को वीआईपी गेस्ट के रूप में सम्मानित किया गया।


समारोह में पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली वीआईपी अतिथि के रूप में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मंच से उनका स्वागत करते हुए आयोजकों ने बताया कि डॉ. वली नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में सीनियर कंसल्टेंट (मेडिसिन) के रूप में लंबे समय से उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अपनी बेहतरीन चिकित्सकीय दक्षता, विनम्र स्वभाव और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भावना के कारण वे चिकित्सा जगत में एक विशिष्ट पहचान रखते हैं।


डॉ. मोहसिन वली की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में भारत के तीन राष्ट्रपतियों के मानद चिकित्सक (आनरेरी फिजिशियन) के रूप में सेवा देना शामिल है, जो उनकी पेशेवर उत्कृष्टता और विश्वसनीयता का प्रमाण है। उन्होंने न केवल चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है, बल्कि जनस्वास्थ्य जागरूकता और मानवीय सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. मोहसिन वली जैसे समर्पित चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन सेवा, सरलता और पेशेवर ईमानदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम में उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की प्रतिष्ठा को और बढ़ा दिया।


समारोह के अंत में आयोजकों ने डॉ. मोहसिन वली के बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

शबाना अज़ीम

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

JitikD — A Brand by Jitika Devi Makes a Defining Statement

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित