फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड समारोह में डॉ. सैयद अनस अली का हुआ विशेष सम्मान

 

नई दिल्ली। फेस ग्रुप द्वारा आयोजित फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड 2025 का भव्य समारोह राजधानी दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से आए स्वास्थ्य सेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर “हेल्थ अवेयरनेस फॉर ए बेटर टूमारो” विषय पर गोष्ठी भी आयोजित की गई।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया


समारोह में डॉ. सैयद अनस अली मंच पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजकों ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. अनस एक ऐसे समर्पित चिकित्सक हैं जो अपनी दयालुता और समुदाय सेवा के लिए जाने जाते हैं। वह पुरानी दिल्ली में मुफ्त चिकित्सा क्लीनिक चलाते हैं, जहाँ गरीब परिवारों और गर्भवती महिलाओं को उचित स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाती है। इसके अलावा, वह 9वीं कक्षा से कॉलेज तक के छात्रों के लिए कोचिंग कक्षाएं संचालित कर शिक्षा का भी समर्थन करते हैं, जिससे युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर मार्गदर्शन मिलता है। डॉ. अनस दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ऑफ मेडिकल एजुकेशन के भारतीय डिवीजन के निदेशक भी हैं।


इस अवसर पर डॉ. अनस अली को ‘हकीम ताज़ुद्दीन हाशमी नेशनल हेल्थ अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अनस के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समुदाय की भलाई, एकता और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता दी है। उनका मार्गदर्शन युवाओं और सामाजिक संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (विजिलेंस विभाग) अजय चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता सर्व समाज राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी ने की।

फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व और डॉ० बिलाल अंसारी व शबाना अज़ीम प्रबंधन में आयोजित इस समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें रामपुर से लोकसभा सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी, पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली, विधायक डॉ. अनिल गोयल, विधायक चौधरी जुबैर अहमद, शाहदरा दक्षिण ज़ोन दिल्ली नगर निगम के उपाध्यक्ष राजू सचदेवा, योग गुरु आचार्य डॉ. विक्रमादित्य,  अयाज़ परफ्यूम के डायरेक्टर डॉ० अयाज़ हाशमी एडवोकेट आदि को वी आई पी गेस्ट के रूप में सम्मानित किया गया।

उज़मा अंसारी

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

JitikD — A Brand by Jitika Devi Makes a Defining Statement

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित