नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवॉर्ड समारोह में अशोक निठारी का हुआ विशेष सम्मान

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और राष्ट्रीय एकता को समर्पित ‘नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवॉर्ड’ का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करते हुए एक सकारात्मक, प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक माहौल देखने को मिला।


इस समारोह में अनेक विशिष्ट अतिथियों के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय और समर्पित व्यक्तित्व अशोक निठारी ने बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अशोक निठारी, साईं सहारा समिति के अध्यक्ष हैं और लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


अशोक निठारी ने हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन, मानव जागरूकता विकास समिति सहित कई सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर जरूरतमंद और वंचित लोगों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान विशेष रूप से सराहनीय है, जहाँ वे गरीब और जरूरतमंद बच्चों की सहायता कर उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।


‘नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवॉर्ड’ समारोह के अवसर पर अशोक निठारी को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मानित किया जाना उनके समर्पण, सेवा भाव और समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान का प्रतीक है। अशोक निठारी को यह सम्मान एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह सागर, विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रितु चौधरी, पुलिस इंस्पेक्टर राम मनोहर मिश्रा आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया । कार्यक्रम के दौरान प्लेबैक सिंगर रेखा राज और उर्वशी अरोड़ा की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया और दर्शकों ने उनका भरपूर आनंद लिया।


यह आयोजन न केवल समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने का मंच बना, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और एकता का संदेश भी प्रसारित करता नजर आया।

अनुष्का चौहान

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह