फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड समारोह में रियाज़ुद्दीन अंसारी को दिया गया गेस्ट ऑफ ऑनर का सम्मान

 

नई दिल्ली, 13 दिसंबर। फेस ग्रुप द्वारा आयोजित फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड 2025 के भव्य समारोह में प्रतिष्ठित उद्यमी एवं सोनम बेकर्स के चेयरमैन मैनेजिंग डायरेक्टर हाजी रियाज़ुद्दीन अंसारी को 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में विशेष सम्मान से नवाजा गया।


आयोजकों ने उनके परिचय में कहा कि श्री अंसारी एक समर्पित, परिश्रमी और सम्मानित उद्यमी हैं, जो अपने उत्पादों की उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। साथ ही हाजी रियाज़ुद्दीन समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं, उनके इसी समर्पण, कड़ी मेहनत और व्यवसायिक ईमानदारी को देखते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य पुरस्कार समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में चुना गया।


यह समारोह राजधानी दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में संपन्न हुआ, जहाँ देशभर से पहुंचे स्वास्थ्य सेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त अजय चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सर्व समाज राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी ने समारोह की अध्यक्षता की। फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में  कई अन्य विशिष्ट हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा भाव से कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना रहा।

शबाना अज़ीम

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

JitikD — A Brand by Jitika Devi Makes a Defining Statement

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित