मशहूर शायर डॉ० मजीद देवबंदी को नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवॉर्ड 2026 से नवाज़ा गया

 

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी की याद में हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से ‘याद-ए-रफ़ी’ शीर्षक से एक भव्य म्यूज़िकल कार्यक्रम का आयोजन लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम और फेस ग्रुप के मैनेजर डॉ. बिलाल अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा, तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डी.एस. मौर्या, एफएमएस इंफ्राटेक के सीएमडी डॉ. साजिद अहमद, कांग्रेस नेता सैय्यद शाकिर अली, नेशनल कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़ाकिर ख़ान तथा कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस प्रभारी नफीस मलिक सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

इस संगीतमय शाम को और भी यादगार बनाने में बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर रेखा राज और उर्वशी अरोड़ा ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

कार्यक्रम के दौरान समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को ‘नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में प्रसिद्ध उर्दू शायर, लेखक और वक्ता डॉ. माजिद देवबंदी को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

डॉ. माजिद देवबंदी पिछले चार दशकों से उर्दू भाषा, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता व सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने देश-विदेश में अनेक साहित्यिक कार्यक्रमों और मुशायरों में भाग लिया है तथा ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित मंचों के साथ भी अपनी सेवाएं दी हैं।

साहित्य और समाज के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में ‘नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया जाना उनके उत्कृष्ट कार्यों की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित