याद-ए-रफ़ी’ कार्यक्रम में मशहूर एंकर अनामिका को किया गया मोहम्मद रफ़ी मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित

 


नई दिल्ली। सुरों के सरताज मोहम्मद रफ़ी को समर्पित ‘याद-ए-रफ़ी’ नामक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया। इस खास आयोजन में संगीत, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां देशभर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम और फेस ग्रुप के मैनेजर डॉ. बिलाल अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा, तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डी.एस. मौर्या, एफएमएस इंफ्राटेक के सीएमडी डॉ. साजिद अहमद, कांग्रेस नेता सैय्यद शाकिर अली, नेशनल कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़ाकिर ख़ान तथा कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस प्रभारी नफीस मलिक सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इस संगीतमय शाम को खास बनाने में जहां कलाकारों की प्रस्तुतियों ने अहम भूमिका निभाई, वहीं मंच संचालन ने भी कार्यक्रम की गरिमा को नई ऊंचाई दी। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी एंकर अनामिका ने अपनी प्रभावशाली एंकरिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।


अनामिका ने अपने आत्मविश्वास, शानदार स्टेज प्रेज़ेंस और प्रभावी संवाद शैली के साथ कार्यक्रम को सहज और आकर्षक ढंग से संचालित किया। उनकी प्रस्तुति में एक खास ऊर्जा और गरिमा देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह सागर, विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद और फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक़ अंसारी द्वारा अनामिका को मोहम्मद रफ़ी मेमोरियल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

शबाना अज़ीम

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

JitikD — A Brand by Jitika Devi Makes a Defining Statement

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित