सुरों की महफ़िल में अरबसी की सिंगिंग परफ़ॉर्मेंस की हुई सराहना

 

नई दिल्ली। सुरों के शहंशाह मोहम्मद रफ़ी की याद में हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा ‘याद-ए-रफ़ी’ शीर्षक से एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया। संगीत, संस्कृति और सामाजिक एकता से सजे इस कार्यक्रम में देशभर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम और फेस ग्रुप के मैनेजर डॉ. बिलाल अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा, तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डी.एस. मौर्या, एफएमएस इंफ्राटेक के सीएमडी डॉ. साजिद अहमद, कांग्रेस नेता सैय्यद शाकिर अली, नेशनल कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़ाकिर ख़ान तथा कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस प्रभारी नफीस मलिक सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।


इस संगीतमय शाम में कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को सुरों से सराबोर कर दिया। इसी क्रम में उभरती हुई सिंगर अरबसी की प्रस्तुति ने विशेष रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और खूब सराहना बटोरी।


अरबसी ‘अंताक्षरी सीजन 2’ में अनु कपूर के साथ रनर-अप रह चुकी हैं और अपनी बहुमुखी गायकी के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड, सेमी-क्लासिकल, ग़ज़ल और सूफी जैसे विभिन्न संगीत शैलियों में उनकी पकड़ उनकी प्रतिभा को और भी खास बनाती है।


उनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति ने ‘याद-ए-रफ़ी’ की इस संगीतमय शाम को और भी यादगार बना दिया, जिसे दर्शकों ने लंबे समय तक याद रखने योग्य बताया।

ज़ैनब अंसारी

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह