फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड कार्यक्रम में ग्लोरी हेल्थ केयर के संचालक मेहंदी हसन हुए सम्मानित

 

नई दिल्ली । फेस ग्रुप द्वारा आयोजित फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड 2025 का भव्य समारोह राजधानी दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से आए स्वास्थ्य सेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर “हेल्थ अवेयरनेस फॉर ए बेटर टूमारो” विषय पर गोष्ठी भी आयोजित की गई।


इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा।


ग्लोरी हेल्थ केयर के संचालक व आयुर्वेदिक चिकित्सक मेहंदी हसन को उनकी निस्वार्थ सेवा, रोगियों के प्रति समर्पण और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बीईएमएस योग्यता प्राप्त मेहंदी हसन अपने क्षेत्र में मरीज़ों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार, ईमानदारी और व्यक्तिगत ध्यान के लिए जाने जाते हैं और कई परिवार नियमित रूप से उनकी चिकित्सा एवं मार्गदर्शन पर निर्भर हैं।


कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (विजिलेंस विभाग) अजय चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता सर्व समाज राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी ने की।


फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व और डॉ० बिलाल अंसारी व शबाना अज़ीम प्रबंधन में आयोजित इस समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें रामपुर से लोकसभा सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी, पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली, विधायक डॉ. अनिल गोयल, विधायक चौधरी जुबैर अहमद, शाहदरा दक्षिण ज़ोन दिल्ली नगर निगम के उपाध्यक्ष राजू सचदेवा, योग गुरु आचार्य डॉ. विक्रमादित्य,  अयाज़ परफ्यूम के डायरेकक्टर डॉ० अयाज़ हाशमी एडवोकेट आदि को वी आई पी गेस्ट के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वास्थ्यकर्मियों व समाजसेवियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समुदाय की भलाई, एकता और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता दी है। ऐसे व्यक्तियों का मार्गदर्शन युवाओं और सामाजिक संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत है।

शबाना अज़ीम

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

JitikD — A Brand by Jitika Devi Makes a Defining Statement

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित