डॉ. शाहिब सैफी को स्वास्थ्यसेवाओं के मद्देनज़र 'फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड समारोह’ में दिया गया विशेष सम्मान
नई दिल्ली। फेस ग्रुप द्वारा आयोजित फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड 2025 के भव्य समारोह में दिल्ली के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. साहिब सैफी को उनके चिकित्सा क्षेत्र और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें कार्यक्रम का 'विशिष्ट अतिथि' भी बनाया गया।
डॉ. शाहिब सैफी ने कोविड-19 महामारी के दौरान अग्रिम मोर्चे पर रहकर असंख्य परिवारों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान की, जिसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भी सराहा गया था। उनकी सेवा की सबसे बड़ी विशेषता मरीजों के प्रति अगाध करुणा है – अक्सर वे स्वयं रोगियों के घर जाकर निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करते हैं।
इस राष्ट्रीय समारोह में देशभर के स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (विजिलेंस) अजय चौधरी तथा अध्यक्षता सर्व समाज राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी ने की।
फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कई अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. साहिब सैफी के सामाजिक विकास के प्रयासों के लिए वीआईपी अतिथि के रूप में सम्मान दिया गया।
समारोह में "हेल्थ अवेयरनेस फॉर ए बेटर टूमारो" विषय पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना था। डॉ. शहाब सैफी का यह सम्मान उनकी निःस्वार्थ सेवा और मानवता के प्रति समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर एक और मान्यता प्रदान करता है।इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (विजिलेंस विभाग) अजय चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता सर्व समाज राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी ने की।
फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व और डॉ० बिलाल अंसारी व शबाना अज़ीम प्रबंधन में आयोजित इस समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें रामपुर से लोकसभा सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी, पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली, विधायक डॉ. अनिल गोयल, विधायक चौधरी जुबैर अहमद, शाहदरा दक्षिण ज़ोन दिल्ली नगर निगम के उपाध्यक्ष राजू सचदेवा, योग गुरु आचार्य डॉ. विक्रमादित्य, अयाज़ परफ्यूम के डायरेक्टर डॉ० अयाज़ हाशमी एडवोकेट आदि को वी आई पी गेस्ट के रूप में सम्मानित किया
वलीउल्लाह अंसारी
Comments
Post a Comment