उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए डॉ. मोहम्मद जाहिद हुए ‘फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड 2025’ से सम्मानित

 

नई दिल्ली। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में निःस्वार्थ योगदान देने वाले चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, चिकित्सा संस्थानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से फेस ग्रुप द्वारा ‘फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड 2025’ का भव्य आयोजन राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर का समारोह स्वास्थ्य जागरूकता, सेवा और समर्पण को समर्पित रहा, जिसने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।

इस अवसर पर “हेल्थ अवेयरनेस फ़ॉर-ए-बेटर टुमारो” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (विजिलेंस) अजय चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता सर्व समाज राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी ने की।


फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में रामपुर से लोकसभा सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी, पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली, विधायक डॉ. अनिल गोयल, विधायक चौधरी जुबैर अहमद, शाहदरा दक्षिण ज़ोन दिल्ली नगर निगम के उपाध्यक्ष राजू सचदेवा, योग गुरु आचार्य डॉ. विक्रमादित्य, डॉ. अयाज़ हाशमी, साजिद अहमद, गुरचरण सिंह राजू, ज़ाकिर ख़ान, शौकत एच. एच. मुफ़्ती, एम. एस. रावत, उमर सैफ़ी, चाँद मोहम्मद सैफ़ी, माजिद सलीम, रियाज़ुद्दीन अंसारी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


समारोह के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से चयनित स्वास्थ्य सेवकों को ‘फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कुशल सर्जन डॉ. मोहम्मद जाहिद को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।


डॉ. मोहम्मद जाहिद (MBBS, MS – जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी) एक अनुभवी और समर्पित सर्जन हैं, जो अपनी सरल स्वभाव, सटीक निर्णय क्षमता और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी विशेषज्ञता से अनेक मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें नया जीवन प्रदान किया है।


वर्तमान में वह हीलिंग हैंड्स हेल्थ केयर सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की देखभाल कर रहे हैं।


चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए ‘फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया जाना उनके कार्यों की सराहना और सम्मान का प्रतीक है।


Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

JitikD — A Brand by Jitika Devi Makes a Defining Statement

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित