हेल्थ के फ़ील्ड में विशेष सेवाओं के मद्देनज़र डॉ० शफीक़ अहमद को किया गया नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवॉर्ड से सम्मानित
नई दिल्ली। शहंशाह-ए-तरन्नुम मोहम्मद रफ़ी की याद में हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से ‘याद-ए-रफ़ी’ शीर्षक से एक भव्य म्यूज़िकल कार्यक्रम का आयोजन लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम और फेस ग्रुप के मैनेजर डॉ. बिलाल अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा, तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डी.एस. मौर्या, एफएमएस इंफ्राटेक के सीएमडी डॉ. साजिद अहमद, कांग्रेस नेता सैय्यद शाकिर अली, नेशनल कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़ाकिर ख़ान तथा कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस प्रभारी नफीस मलिक सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
इस संगीतमय शाम को और भी यादगार बनाने में बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर रेखा राज और उर्वशी अरोड़ा ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को ‘नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में प्रख्यात यूरो-ऑन्कोलॉजिस्ट एवं रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. शफीक अहमद को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
डॉ. शफीक अहमद वर्तमान में बीएलके -मैक्स हॉस्पिटल से जुड़े हुए हैं और चिकित्सा क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने MBBS, MS और DNB (Urology) जैसी उच्च योग्यताएं प्राप्त की हैं और अपने पूरे करियर को मरीजों की जान बचाने और उनकी बेहतर देखभाल के लिए समर्पित किया है।
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान तथा राष्ट्रीय एकता और सौहार्द के मद्देनज़र उनको इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी डॉ० शफीक को विभिन मंचों पर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
शबाना अज़ीम
Comments
Post a Comment