सुरों की महफ़िल में वाजिद अली को मिला ‘मोहम्मद रफ़ी मेमोरियल अवार्ड 2026’

 

नई दिल्ली। महान मोहम्मद रफ़ी की याद में हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा ‘याद-ए-रफ़ी’ शीर्षक से एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया। संगीत, संस्कृति और सम्मान के इस विशेष आयोजन में देशभर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम और फेस ग्रुप के मैनेजर डॉ. बिलाल अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा, तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डी.एस. मौर्या, एफएमएस इंफ्राटेक के सीएमडी डॉ. साजिद अहमद, कांग्रेस नेता सैय्यद शाकिर अली, नेशनल कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़ाकिर ख़ान तथा कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस प्रभारी नफीस मलिक सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।

इस संगीतमय शाम में जहां कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को सुरमयी बनाया, वहीं संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को ‘मोहम्मद रफ़ी मेमोरियल अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में प्रतिभाशाली गायक वाजिद अली को उनके संगीत जगत में योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

वाजिद अली एक उभरते हुए और समर्पित कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी कर्णप्रिय आवाज़ और भावपूर्ण गायन से संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी प्रस्तुतियों को श्रोताओं द्वारा खूब सराहा जाता है और उनकी गायकी में एक अलग ही आकर्षण देखने को मिलता है।

संगीत के प्रति उनके समर्पण और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें ‘मोहम्मद रफ़ी मेमोरियल अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया जाना उनके कला-सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 

शबाना अज़ीम

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित