डॉ. फहीम मलिक को किया गया हकीम ताज़ुद्दीन हाशमी नेशनल हैल्थ अवार्ड से सम्मानित

 

नई दिल्ली। फेस ग्रुप द्वारा आयोजित फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड 2025 का भव्य समारोह राजधानी दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से आए स्वास्थ्य सेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर “हेल्थ अवेयरनेस फॉर ए बेटर टूमारो” विषय पर गोष्ठी भी आयोजित की गई।


इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा।


कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (विजिलेंस विभाग) अजय चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता सर्व समाज राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी ने की।


फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व और डॉ. बिलाल अंसारी व शबाना अज़ीम प्रबंधन में आयोजित इस समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें रामपुर से लोकसभा सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी, पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली, विधायक डॉ. अनिल गोयल, विधायक चौधरी जुबैर अहमद, शाहदरा दक्षिण ज़ोन दिल्ली नगर निगम के उपाध्यक्ष राजू सचदेवा, योग गुरु आचार्य डॉ. विक्रमादित्य, अयाज़ परफ्यूम के डायरेक्टर डॉ. अयाज़ हाशमी एडवोकेट आदि को वी आई पी गेस्ट के रूप में सम्मानित किया गया।


इसी क्रम में डॉक्टर्स एंड पारामेडिकल ट्रस्ट से जुड़े प्रतिबद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. फहीम को भी सम्मान के केंद्र में रखा गया। उन्हें मंच पर आमंत्रित करते हुए आयोजकों ने बताया कि डॉ. फहीम उत्तर-पूर्व दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं और उनके पास बीपीटी, डीओटीटी और सीएमएलटी की योग्यताएं हैं। वह अपने परिश्रमी स्वभाव, देखभाल करने वाले रवैये और रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उनकी सरल प्रकृति, मेहनत और समुदाय को अच्छी सेवा के लिए उन्हें हकीम ताजुद्दीन हाशमी नेशनल हेल्थ अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समर्पित कार्य कर रहे पेशेवरों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के समर्पित व्यक्ति हमेशा समुदाय की भलाई, एकता और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता देते हैं। उनका मार्गदर्शन युवाओं और सामाजिक संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही, डॉ. फहीम जैसे स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण को भी रेखांकित किया गया, जो मौन रहकर समाज की सेवा में दिन-रात जुटे हुए हैं।

शबाना अज़ीम

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित