नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवॉर्ड समारोह में राज बाला सिंह का हुआ विशेष सम्मान

 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सामाजिक सरोकारों और जनसेवा को समर्पित एक गरिमामयी आयोजन के रूप में ‘नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवॉर्ड’ का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करते हुए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की सक्रिय नेता एवं समाजसेवी राज बाला ने बतौर गेस्ट ऑफ़ ऑनर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।


राज बाला एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। एक जागरूक एवं कर्मठ आप नेता के रूप में उन्होंने समुदाय के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।

  ‘नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवॉर्ड’ के अवसर पर उन्हें गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में सम्मानित किया जाना उनके सामाजिक योगदान और समर्पण का प्रतीक है। यह सम्मान उन्हें तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट धर्मेंद्र सिंह मौर्या और बिज़नेस आइकॉन व समाज सेवी डॉ० साजिद अहमद के करकमलों द्वारा भेट किया गया।

इस मौक़े पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह सागर, विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, पुलिस इंस्पेक्टर राम मनोहर मिश्रा सहित और भी बहुत से गणमान्य व्यक्ति उपस्थि रहे। 

इस समारोह में प्लेबैक सिंगर रेखा राज और उर्वशी अरोड़ा की परफार्मेंस को दर्शकों ने खूब एंजॉय किया।

उज़मा अंसारी

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

JitikD — A Brand by Jitika Devi Makes a Defining Statement

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित