चिकित्सा के फ़ील्ड में अमूल्य योगदान हेतु डॉ० श्याम रघुनंदन को किया गया नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवॉर्ड से सम्मानित
नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी की याद में हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से ‘याद-ए-रफ़ी’ शीर्षक से एक भव्य म्यूज़िकल कार्यक्रम का आयोजन लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम और फेस ग्रुप के मैनेजर डॉ. बिलाल अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा, तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डी.एस. मौर्या, एफएमएस इंफ्राटेक के सीएमडी डॉ. साजिद अहमद, कांग्रेस नेता सैय्यद शाकिर अली, नेशनल कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़ाकिर ख़ान तथा कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस प्रभारी नफीस मलिक सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
इस संगीतमय शाम को और भी यादगार बनाने में बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर रेखा राज और उर्वशी अरोड़ा ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को ‘नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में वरिष्ठ हेल्थकेयर लीडर एवं कोल्ड लेज़र थेरेपी के क्षेत्र में अग्रणी विशेषज्ञ डॉ. श्याम रघुनंदन को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
डॉ. श्याम रघुनंदन को इस क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है और उन्होंने ड्रग-फ्री पेन मैनेजमेंट तथा इंटीग्रेटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह डॉ. नंदंस कोल्ड लेज़र थेरेपी के फाउंडर एवं सीईओ हैं और अपने नवाचारपूर्ण एवं वैज्ञानिक उपचार तरीकों के माध्यम से हजारों मरीजों को लाभ पहुंचा चुके हैं।
चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें ‘नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया जाना उनके योगदान का सम्मान है।
ज़ैनब अंसारी
Comments
Post a Comment