फ़ेस नेशनल हेल्थ अवार्ड’ समारोह में चाँद मोहम्मद सैफ़ी हुए वी आई पी गेस्ट की हैसियत से शामिल

 

नई दिल्ली, 13 दिसंबर। राजधानी दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में फेस ग्रुप द्वारा आयोजित फेस नेशनल हेल्थ अवार्ड 2025 का भव्य समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से आए स्वास्थ्य सेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत “हेल्थ अवेयरनेस फॉर ए बेटर टुमारो” विषय पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

समारोह में दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (विजिलेंस विभाग) अजय चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता सर्व समाज राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताहिर सिद्दीकी ने की।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय सैफ़ी काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद सैफ़ी वीआईपी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने समर्पित नेतृत्व, विनम्र स्वभाव और सामाजिक विकास में सशक्त योगदान के लिए प्रमुख समाज सेवी चाँद मौहम्मद सैफ़ी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। आयोजकों ने उनका विशेष स्वागत करते हुए कहा कि समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणादायक है।

फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व तथा डॉ. बिलाल अंसारी और शबाना अज़ीम के कुशल प्रबंधन में आयोजित इस समारोह में कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी सम्मानित हस्तियों और अतिथियों के बहुमूल्य योगदान की सराहना की तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

शबाना अज़ीम

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

JitikD — A Brand by Jitika Devi Makes a Defining Statement

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित