डॉ. ख़ालिदा हनीफ़ को स्वास्थ्य सेवाओं के मद्देनज़र दिया गया स्पेशल ऑनर

 


नई दिल्ली। सुरों के बादशाह मोहम्मद रफ़ी को समर्पित ‘याद-ए-रफ़ी’ नामक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया। इस विशेष आयोजन में संगीत, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां देशभर की प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम और फेस ग्रुप के मैनेजर डॉ. बिलाल अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा, तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डी.एस. मौर्या, एफएमएस इंफ्राटेक के सीएमडी डॉ. साजिद अहमद, कांग्रेस नेता सैय्यद शाकिर अली, नेशनल कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़ाकिर ख़ान तथा कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस प्रभारी नफीस मलिक सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जिसमें एक नाम डॉ० ख़ालदा हनीफ़ का भी शामिल रहा। डॉ० ख़ालदा हनीफ़ को आई पी एस राजेन्द्र सिंह सागर और डॉ० मुश्ताक़ अंसारी के करकमलों द्वारा गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में सम्मानित किया गया। 
डॉ. ख़ालिदा हनीफ़ पिछले 25 से अधिक वर्षों से यूनानी चिकित्सा एवं जनरल प्रैक्टिस के माध्यम से लोगों की सेवा कर रही हैं, विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने न केवल अपने क्लिनिक के माध्यम से बल्कि अनेक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के जरिए भी जरूरतमंदों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई हैं।

समाज सेवा के प्रति उनकी निष्ठा और महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति उनका समर्पण उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व बनाता है। उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

उनकी उपस्थिति ने ‘याद-ए-रफ़ी’ के इस आयोजन को और भी गरिमामयी बना दिया, जहां सेवा और समर्पण की भावना संगीत के साथ-साथ झलकती नजर आई। 
ज़ैनब अंसारी

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

JitikD — A Brand by Jitika Devi Makes a Defining Statement

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित