संगीत और नवाचार का अनोखा संगम: डॉ. संदीप जैन की प्रस्तुति ने बांधा समां

 



नई दिल्ली। शहंशाह-ए- तरन्नुम मोहम्मद रफ़ी की याद में हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा ‘याद-ए-रफ़ी’ शीर्षक से एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया। संगीत, संस्कृति और सामाजिक एकता से सजे इस कार्यक्रम में देशभर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम और फेस ग्रुप के मैनेजर डॉ. बिलाल अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा, तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डी.एस. मौर्या, एफएमएस इंफ्राटेक के सीएमडी डॉ. साजिद अहमद, कांग्रेस नेता सैय्यद शाकिर अली, नेशनल कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़ाकिर ख़ान तथा कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस प्रभारी नफीस मलिक सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।

इस संगीतमय शाम में कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। इसी क्रम में हेल्थकेयर उद्यमी और संगीत प्रेमी डॉ. संदीप जैन ने अपनी गायकी से दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम को एक अलग ही ऊंचाई प्रदान की।

डॉ. संदीप जैन ‘मेडिकल टेक्नोलॉजीज इंडिया’ के फाउंडर एवं सीईओ हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के माध्यम से मेडिकल डायग्नोस्टिक्स के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले समाधान विकसित करने की दिशा में कार्यरत हैं। एक सफल उद्यमी होने के साथ-साथ वह शिक्षण के क्षेत्र में भी गहरी रुचि रखते हैं और बिजनेस मैनेजमेंट व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर विभिन्न विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

वह एक नवोन्मेषी व्यक्तित्व भी हैं और उनके नाम कई प्रतिष्ठित उपलब्धियां दर्ज हैं। उनका अभिनव उत्पाद ‘पोर्टाकाउच’ वर्ष 2013 में ‘मेडीकॉल’ द्वारा टॉप 10 मेडिकल इनोवेशन्स में शामिल किया गया था। इसके अलावा उन्हें वर्ष 2017 में ‘ज़ी बिज़नेस नेशनल हेल्थकेयर लीडरशिप अवार्ड’ तथा 2023 में ‘इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड  फॉर बेस्ट क्वालिटी इनिशिएटिव इन मेडिकल डायग्नोस्टिक्स’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
शबाना अज़ीम

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित