शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह
उज़मा अंसारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्या विहार स्थित शार्प साइट आई हॉस्पिटल ने अपने स्वास्थ्या विहार सेंटर की दूसरी वर्षगांठ का भव्य आयोजन किया। यह सेंटर पूर्वी दिल्ली का सबसे बड़ा नेत्र चिकित्सालय माना जाता है और अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के कारण मरीजों का गहरा विश्वास अर्जित कर चुका है।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहाँ स्टाफ और अतिथियों ने एक साथ प्रार्थना कर स्वास्थ्य, सेवा और सफलता की कामना की। पूजा के बाद सभी आगंतुकों के लिए भोजन (लंच) की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से आए मेहमानों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान सभी अतिथियों को स्मृति उपहार भी भेंट किए गए।
समारोह में विशेष रूप से फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक़ अंसारी के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधि मंडल ने हॉस्पिटल के डायरेक्टर्स और मैनेजिंग स्टाफ को सम्मानित किया। इस अवसर पर फेस ग्रुप की ओर से उन्हें स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया और ‘अयाज परफ्यूम’ का ख़ास इत्र भेंट किया गया।
प्रतिनिधि मंडल में हाजी रियाज़ुद्दीन अंसारी, सलीम अंसारी, शहाना परवीन, डॉ. बिलाल अंसारी, नूर मोहम्मद और उज़मा अंसारी समेत कई गणमान्य सदस्य शामिल रहे।
शार्प साइट आई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. समीर सूद ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मरीज हमें परिवार की तरह मानते हैं। हमारी पूरी टीम नेत्र-चिकित्सा के क्षेत्र में गुणवत्ता और करुणा, दोनों का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं, निदेशक डॉ. कमल बी. कपूर ने कहा कि पिछले दो वर्षों में शार्प साइट ने अत्याधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की बदौलत हज़ारों मरीजों को नई दृष्टि दी है। आगे भी हम बेहतर से बेहतर सेवाएँ देने का प्रयास जारी रखेंगे।
शार्प साइट ग्रुप की सीईओ दीपशिखा शर्मा ने कहा कि यह वर्षगांठ हमारे समर्पित स्टाफ और डॉक्टरों के अथक प्रयासों का परिणाम है। लोगों ने जिस तरह हमारे हॉस्पिटल पर विश्वास जताया है, वह हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
पुलिस पब्लिक डिस्पेंसरी के इंचार्ज करण सिंह मेहरा ने कहा कि शार्प साइट आई हॉस्पिटल, स्वास्थ्या विहार सेंटर विकास मार्ग, प्रीत विहार, पूर्वी दिल्ली में आधुनिक नेत्र उपचार का प्रतीक बन चुका है और आने वाले समय में यह नई चिकित्सा ऊँचाइयाँ छूने के लिए प्रतिबद्ध है।
.jpeg)



Comments
Post a Comment