जामिया लर्निंग एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा 8 नवंबर को दिल्ली में लगेगा मेगा जॉब फेयर

नई दिल्ली। हमदर्द लर्निंग एंड वेलफेयर सोसायटी और एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स मुंबई  व जामिया हमदर्द के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी दिल्ली में एक “मेगा जॉब फेयर का आयोजन 8 नवंबर को होने जा रहा है। यह भव्य आयोजन हैमदर्द कन्वेंशन सेंटर, गेट नंबर 6, जामिया हमदर्द, हमदर्द नगर, नई दिल्ली में सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।

यह जॉब फेयर सभी समुदायों के उम्मीदवारों के लिए खुला है और इसमें प्रवेश पूर्णतः निशुल्क रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें बेहतर करियर मार्गदर्शन देना है।

इस जॉब फेयर से संबंधित एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन हमदर्द बिल्डिंग, मिडिल सर्कल, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में किया गया, जिसमें संस्था के प्रमुख शौक़त एच एस मुफ़्ती ने बताया कि इस  जॉब फेयर में देशभर से कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी। इससे पूर्व भी हम देश के कई राज्यों में जॉब फेयर आयोजित कर चुके हैं । उन्होंने आगे बताया कि हमदर्द हमेशा से समाज सेवा के कार्यों को प्रमुखता से करता आ रहा है, जिसके अंतर्गत हम रमज़ान माह में गरीबों को राशन, सर्दियों में जरूरतमंदों को कंबल वितरण सहित आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर विद्यार्थियों को स्कालर शिप भी दी जाती है। 

पत्रकारों को जानकारी देते हुए फ़ारूक़ सिद्दीकी ने बताया कि इस जॉब फेयर के माध्यम से इंजीनियरिंग, टेलीकॉम, हॉस्पिटैलिटी, बीपीओ, लॉजिस्टिक्स आदि विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियाँ मुहैया कराई जायेंगी । और चयनित उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क एम्प्लॉयबिलिटी ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित किया जाएगा, जिससे उन्हें इंटरव्यू स्किल्स और प्रोफेशनल ग्रूमिंग का प्रशिक्षण मिलेगा।

प्रोफेसर मंजू सुंगानी ने कहा कि यह जॉब फेयर युवाओं के लिए रोजगार के साथ सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने बताया पूर्व में आयोजित किया गया जॉब फेयर भी बेहद सफल और कारगर साबित हुआ। 

प्रोफेसर फ़रहत बसीर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जॉब फेयर की एक विशेषता यह भी होगी कि इसमें हर स्तर की विकेंसियाँ उपलब्ध होंगी।

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान