एस.एस.आर. लॉ फोरम द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता कैंप का सफल आयोजन


 शबाना अज़ीम 

नई दिल्ली। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय के प्रति जागरूक करने तथा उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के उद्देश्य से एस.एस.आर. लॉ फोरम द्वारा एक मुफ्त कानूनी सहायता कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व फोरम के संस्थापक एवं संचालक जेड. रहमान, अध्यक्ष लुबना अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद तकी, तथा अधिवक्ता ज़रीफ़ अहमद ने किया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और विभिन्न कानूनी समस्याओं पर निःशुल्क सलाह प्राप्त की। यह कैंप हर सप्ताह हवेली आज़म ख़ान में आयोजित किया जाता है, जिससे सैकड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।


कैंप की सफलता में कई प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं और समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा, जिनमें प्रमुख रूप से मोहम्मद क़ासिम (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एवं सदस्य, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन), एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड असलम अहमद (सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया), जावेद सिद्दीकी, अशिकीन कुरैशी, एडवोकेट सनोबर अली कुरैशी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अल कुरैश कॉन्फ्रेंस), एडवोकेट शहीद अली (सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया), एडवोकेट मसरूर हसन सिद्दीकी, एडवोकेट मोहम्मद अशरफ मंसूरी (सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया), एडवोकेट सुरजीत सिंह, एडवोकेट फैज़ इमाम (दिल्ली हाई कोर्ट), एडवोकेट शबाना चौधरी (सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया), तथा एडवोकेट फैज़-उल-हसन (दिल्ली हाई कोर्ट) शामिल रहे।


इनके अतिरिक्त शहादत, सिमरन, मंतशा, युसरा (महाराष्ट्र) आदि स्वयंसेवकों ने भी शिविर के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।


फोरम के संस्थापक जेड. रहमान ने कहा कि इस तरह के कानूनी सहायता कैंप समाज में न्याय और समानता की भावना को मजबूत करते हैं तथा आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में एस.एस.आर. लॉ फोरम ऐसे और भी जागरूकता अभियानों का विस्तार करेगा ताकि “न्याय सबके लिए” के संकल्प को साकार किया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान