विद्यार्थियों के सम्मान में दीनी तालीमी बोर्ड, जमीयत उलेमा दिल्ली स्टेट की सराहनीय पहल

 







नई दिल्ली। दीनी तालीमी बोर्ड, जमीयत उलेमा दिल्ली स्टेट की परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए “तालीमी बोर्ड की परीक्षा में भागीदारी प्रमाण पत्र” तैयार किए हैं। इन प्रमाण पत्रों का वितरण विद्यार्थियों को उनके संबंधित स्कूलों के विशेष कार्यक्रमों में किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य न केवल छात्रों के मनोबल को बढ़ाना है, बल्कि स्कूलों के बेहतर प्रदर्शन और कार्यप्रणाली को क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों, अभिभावकों तथा समाज के अन्य वर्गों के सामने प्रस्तुत करना भी है। इससे क्षेत्रीय स्तर पर स्कूलों की पहचान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा अधिक से अधिक लोग मज़हबी और तालीमी गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे।

जमीयत उलेमा दिल्ली स्टेट तालीमी बोर्ड के इस सराहनीय कदम के तहत, उन स्कूलों और विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई है जिन्होंने तालीमी बोर्ड परीक्षा में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम वर्तमान में भी जारी है, और विभिन्न इलाक़ों में आयोजित किए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों के उत्साह और लगन को और अधिक मज़बूती मिले।

दीनी तालीमी बोर्ड, जमीयत उलेमा दिल्ली प्रदेश के महासचिव कारी अब्दुल समी ने इस मुहिम से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम समुदाय के हर विद्यार्थी तक मॉडर्न एजुकेशन के साथ मज़हबी शिक्षा पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि जमीयत तालीमी बोर्ड लगातार बच्चों में उत्साह और दीनी लगाव बढ़ाने के लिए विविध प्रकार की तालीमी और तरबियती गतिविधियाँ आयोजित करता है। कारी अब्दुल समी ने आगे बताया कि दिल्ली के विभिन्न इलाक़ों में जमीयत द्वारा कई एजुकेशन सेंटर चलाए जा रहे हैं। इन सेंटर्स के क़ाबिल और मेहनती विद्यार्थियों को केंद्रीय सेंटरों में एकत्रित कर उनकी हौंसला-अफ़ज़ाई की जाती है, ताकि वे न केवल अकादमिक बल्कि दीनी और अख़लाक़ी स्तर पर भी बुलंदियाँ हासिल करें।

नि:संदेह, दीनी तालीमी बोर्ड, जमीयत उलेमा दिल्ली प्रदेश का यह अभियान नई पीढ़ी के ईमान, आस्था और तालीमी तरक़्क़ी की दिशा में एक मज़बूत क़दम है, जो आने वाले समय में समाज में इल्मी और अख़लाक़ी जागरूकता को और बढ़ाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान