धर्म जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होते हैं कलाकार : यूनुस नसीब

 

ए टू प्रोडक्शन की ओर से शफीकुर्रहमान का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया


अनुष्का चौहान 

नई दिल्ली। ए टू प्रोडक्शन की सीएमडी श्वेता चुग द्वारा इवेंट ऑर्गनाइज़र शफीकुर्रहमान के जन्मदिवस के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शास्त्री नगर स्थित एपीवी स्टूडियो में किया गया। इस कार्यक्रम ने न केवल जन्मदिन समारोह को विशेष बना दिया बल्कि इसे कला और संस्कृति का उत्सव भी बना दिया।


इस अवसर पर समाजसेवी और संगीत प्रेमी यूनुस नसीब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में फ़ेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक़ अंसारी, सुषमा कक्कड़, धर्मेंद्र तोमर, हेमंत जिदानी, विजय किशोर, गौरव अग्रवाल, यासमीन और ज़ीनत शहज़ादी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंच का संचालन दिलशाद अंसारी ने किया ।

 केक सेरेमनी से पूर्व नए पुराने सिंगर्स ने अपने स्वर में फिल्मी गीत पेश किए। केक सेरेमनी के बाद उपस्थित अतिथियों ने मिलकर शफीकुर्रहमान का जन्मदिन मनाया और उपहार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। संगीत की मधुर धुनों पर सभी मेहमान झूमते और थिरकते नज़र आए, जिससे वातावरण और भी उत्साहपूर्ण बन गया।


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि यूनुस नसीब ने कहा कि कलाकारों की दुनिया हमेशा से प्रेम और भाईचारे का संदेश देती रही है, जहाँ धर्म और जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी कलाकार एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश में फैल रही नफ़रत का असर कला जगत पर भी दिखने लगा है, जो न तो समाज और न ही देश के लिए शुभ संकेत है।


फ़ेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक़ अंसारी ने कहा कि शफीकुर्रहमान एक मिलनसार और मददगार स्वभाव के इंसान हैं। समाज में ऐसे लोग बहुत कम होते हैं और इन्हें जन्मदिन के इस अवसर पर सम्मानित करना वास्तव में सार्थक है।


ए टू प्रोडक्शन की सीएमडी श्वेता चुग ने कहा कि शफीकुर्रहमान के रिश्ते सभी के साथ मधुर और आत्मीय हैं। उनका व्यवहार हमेशा सकारात्मक और सहयोगी रहा है। इसी कारण मैंने इनके सम्मान में यह आयोजन किया और वे इस सम्मान के सच्चे हकदार हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान