नेशनल हेल्थ हार्मोनी अवार्ड कार्यक्रम में डॉ. कमरुल हक़ का हुआ विशेष सम्मान

 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इस्लामिक सेंटर के सभागार में आयोजित नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवार्ड समारोह में सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान देने वाली हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और समाज के प्रति अपने समर्पण का संदेश दिया।


इसी क्रम में प्रख्यात होम्योपैथिक विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. कमरुल हक़ ने कार्यक्रम में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई, जिसने आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ाया।


डॉ. कमरुल हक़ एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता और स्वास्थ्य क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ हैं, जो होम्योपैथी के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में कई क्लीनिक्स संचालित हो रहे हैं, जहां वे मरीजों को प्रभावी और सुलभ उपचार प्रदान कर रहे हैं।


उन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मान प्राप्त किया है और देश की कई प्रमुख हस्तियों द्वारा उन्हें उनके योगदान के लिए सराहा गया है। इसके अलावा, वह फ़िक्की के हेल्थ सेक्टर में वाइस प्रेसिडेंट के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति और अनुभव ने न केवल आयोजन को समृद्ध किया, बल्कि उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

इस समारोह में दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर, तिहाड़ ज़ेल के डिप्टी सुपरिटेंडेट धर्मेंद्र सिंह मौर्या, सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा, विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, पुलिस इंस्पेक्टर राम मनोहर मिश्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उक्त तस्वीर में डॉ० कमरूल हक़ का इस्तक़बाल दिल्ली पुलिस ASI अरविंद वत्स कर रहे हैं और दूसरे गेस्ट डॉ० ज़ाहिद क़ुरैशी को फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक़ अंसारी फूल पेश करके सम्मानित कर रहे है।

शबाना अज़ीम

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

JitikD — A Brand by Jitika Devi Makes a Defining Statement

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित