याद-ए-रफ़ी प्रोग्राम में गायक असद अज़ीज़ का हुआ विशेष सम्मान

 

नई दिल्ली। सुरों की विरासत को संजोने और महान प्लेबैक सिंगर मोहम्मद रफ़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा ‘याद-ए-रफ़ी’ नामक एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया। यह शाम संगीत, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का एक खूबसूरत संगम बनकर उभरी, जहां हर प्रस्तुति ने रफ़ी साहब की यादों को जीवंत कर दिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम और फेस ग्रुप के मैनेजर डॉ. बिलाल अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा, तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डी.एस. मौर्या, एफएमएस इंफ्राटेक के सीएमडी डॉ. साजिद अहमद, कांग्रेस नेता सैय्यद शाकिर अली, नेशनल कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़ाकिर ख़ान तथा कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस प्रभारी नफीस मलिक सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।


इस संगीतमय शाम में कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को सुरों से सराबोर कर दिया। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संगीत प्रेमी मोहम्मद असद अज़ीज़ की प्रस्तुति ने विशेष रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इनकी बेहतरीन प्रस्तुति के मद्देनज़र असद अज़ीज़ का विशेष सम्मान भी किया गया।


मोहम्मद असद अज़ीज़ (B.Com., LL.B. – अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) पिछले 25 से अधिक वर्षों से आयकर कानून के क्षेत्र में सक्रिय एक अनुभवी अधिवक्ता हैं और मेरठ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें ‘मेरठ रतन ’ जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।


अपने पेशेवर जीवन के साथ-साथ उन्हें संगीत, लेखन, पेंटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में भी गहरी रुचि है। विशेष रूप से मोहम्मद रफ़ी साहब के गीतों के प्रति उनका लगाव बचपन से ही रहा है, जो उनकी प्रस्तुति में साफ झलकता है।


उनकी भावपूर्ण गायकी और बहुआयामी व्यक्तित्व ने ‘याद-ए-रफ़ी’ की इस शाम को और भी खास बना दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

JitikD — A Brand by Jitika Devi Makes a Defining Statement

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित