संगीत साधना और प्रतिभा संवर्धन के लिए रमेश मिश्रा को मिला ‘मोहम्मद रफ़ी मेमोरियल अवार्ड 2026’
‘सरगम स्टार’ के डायरेक्टर ने संगीत और नए कलाकारों को दिया सशक्त मंच
नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी की याद में हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा ‘याद-ए-रफ़ी’ शीर्षक से एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया। संगीत, संस्कृति और सम्मान के इस विशेष आयोजन में देशभर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम और फेस ग्रुप के मैनेजर डॉ. बिलाल अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा, तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डी.एस. मौर्या, एफएमएस इंफ्राटेक के सीएमडी डॉ. साजिद अहमद, कांग्रेस नेता सैय्यद शाकिर अली, नेशनल कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़ाकिर ख़ान तथा कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस प्रभारी नफीस मलिक सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।
इस संगीतमय शाम में जहां कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को सुरमयी बनाया, वहीं संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों और प्रतिभा संवर्धकों को ‘मोहम्मद रफ़ी मेमोरियल अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में ‘सरगम स्टार’ के डायरेक्टर रमेश मिश्रा को संगीत और प्रतिभा विकास के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
रमेश मिश्रा एक समर्पित व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने अपने विज़न और निरंतर प्रयासों के माध्यम से अनेक उभरते कलाकारों को मंच प्रदान किया है। संगीत और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनकी भूमिका सराहनीय रही है, जिसके माध्यम से उन्होंने कई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है।
संगीत जगत में उनके इस बहुमूल्य योगदान और समर्पण को देखते हुए उन्हें ‘मोहम्मद रफ़ी मेमोरियल अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया जाना उनके कार्यों का सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक है।
अनुष्का चौहान
Comments
Post a Comment