‘याद-ए-रफ़ी’ में डॉ. ताहिर हुसैन की सुरमयी प्रस्तुति ने जीता दिल

 


“वॉइस ऑफ किशोर” के नाम से प्रसिद्ध डॉक्टर-सिंगर ने बांधा समां

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के महान गायक मोहम्मद रफ़ी की याद में हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा ‘याद-ए-रफ़ी’ शीर्षक से एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया। संगीत, संस्कृति और सामाजिक एकता से सजे इस कार्यक्रम में देशभर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम और फेस ग्रुप के मैनेजर डॉ. बिलाल अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा, तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डी.एस. मौर्या, एफएमएस इंफ्राटेक के सीएमडी डॉ. साजिद अहमद, कांग्रेस नेता सैय्यद शाकिर अली, नेशनल कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़ाकिर ख़ान तथा कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस प्रभारी नफीस मलिक सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।

इस संगीतमय शाम में कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को सुरों से सराबोर कर दिया। इसी क्रम में प्रसिद्ध डॉक्टर और गायक डॉ. ताहिर हुसैन की प्रस्तुति ने विशेष रूप से दर्शकों का दिल जीत लिया।

डॉ. ताहिर हुसैन (MBBS, MD Psychiatry) भारत सरकार के अंतर्गत ESI Hospital में चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) के रूप में कार्यरत हैं। चिकित्सा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ वह संगीत के प्रति अपने गहरे जुनून के लिए भी जाने जाते हैं।

उन्हें “वॉइस ऑफ किशोर” के नाम से लोकप्रियता प्राप्त है और वह अजमेर आइडल तथा ईटीवी सारेगामा जैसे प्रतिष्ठित मंचों के विजेता रह चुके हैं। उन्होंने देशभर में सेंकड़ो लाइव शो किए हैं और आनंद जी, राजेश रोशन और अनु कपूर जैसी नामी हस्तियों के साथ मंच साझा किया है।

संगीत और चिकित्सा—दोनों क्षेत्रों में उनकी सक्रियता उन्हें एक बहुआयामी व्यक्तित्व बनाती है। उनकी सुरमयी प्रस्तुति ने ‘याद-ए-रफ़ी’ की इस शाम को और भी यादगार बना दिया।
अनुष्का चौहान

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. खुर्शीद अहमद अंसारी सम्मानित

JitikD — A Brand by Jitika Devi Makes a Defining Statement

दि वायरल वाइब अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में 100 से अधिक इन्फ्लूएंसर हुए सम्मानित