समाजसेवा और नेतृत्व की मिसाल : गुरबचन सिंह चौहान को मानद डॉक्टरेट से सम्मानित
नई दिल्ली। शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करने हेतु फेस ग्रुप एवं कनाडा स्थित ग्लोबल काउंसिल ऑफ़ इंटीग्रेटिव मेडिकल साइंसेज़ (जी.सी.आई.एम.एस.) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य समारोह में प्रख्यात सामाजिक नेता एवं सफल व्यवसायी श्री गुरबचन सिंह चौहान को मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि से सम्मानित किया गया।
लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में 5 जनवरी को आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में देश-विदेश की विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति रही। गुरबचन सिंह चौहान को यह सम्मान उनके समाज के प्रति समर्पण, सामाजिक एकता को सशक्त बनाने के प्रयासों तथा व्यवसायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया।
श्री चौहान एक प्रतिष्ठित सामाजिक नेता होने के साथ-साथ एक सफल व्यवसायी भी हैं, जिन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे सदैव सामाजिक सद्भाव, एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रहे हैं। उनका व्यक्तित्व न केवल व्यापार जगत में प्रेरणादायक है, बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी एक मजबूत उदाहरण प्रस्तुत करता है।
उनकी सबसे बड़ी विशेषता समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सामूहिक विकास की दिशा में कार्य करने की उनकी सोच है। वे निरंतर ऐसे प्रयासों में लगे रहते हैं, जो समाज में शांति, भाईचारा और एकता को मजबूत करें। यही गुण उन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान का पूर्णतः पात्र बनाते हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर (आई.पी.एस.) ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सम्मान समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं और लोगों को सकारात्मक दिशा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जिन्होंने सभी सम्मानित व्यक्तित्वों के योगदान की सराहना की।
जी.सी.आई.एम.एस. (कनाडा) की ओर से बताया गया कि यह मानद डॉक्टरेट उन व्यक्तियों को प्रदान की जाती है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण सेवा, नेतृत्व और समाज कल्याण के लिए अनुकरणीय कार्य किए हैं।
श्री गुरबचन सिंह चौहान को प्रदान किया गया यह सम्मान उनके सामाजिक और व्यावसायिक योगदान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
अनुष्का चौहान
Comments
Post a Comment