शिक्षा, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए डॉ० वसीम राशिद को किया गया नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवार्ड से सम्मानित
नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के महान मोहम्मद रफ़ी की याद में हार्मोनी हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से ‘याद-ए-रफ़ी’ शीर्षक से एक भव्य म्यूज़िकल कार्यक्रम का आयोजन लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मुश्ताक अंसारी ने की, जबकि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र सिंह सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष शबाना अज़ीम और फेस ग्रुप के मैनेजर डॉ. बिलाल अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद, सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा, तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डी.एस. मौर्या, एफएमएस इंफ्राटेक के सीएमडी डॉ. साजिद अहमद, कांग्रेस नेता सैय्यद शाकिर अली, नेशनल कांग्रेस प्रवक्ता रितु चौधरी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़ाकिर ख़ान तथा कृष्णा नगर ज़िला कांग्रेस प्रभारी नफीस मलिक सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
इस संगीतमय शाम को और भी यादगार बनाने में बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर रेखा राज और उर्वशी अरोड़ा ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को ‘नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में शिक्षाविद, कवयित्री, पत्रकार एवं मीडिया प्रोफेशनल डॉ. वसीम राशिद को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
डॉ. वसीम राशिद पुरानी दिल्ली की एक जानी-मानी शख्सियत हैं, जिन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने 20 वर्षों से अधिक समय तक शिक्षक, वाइस प्रिंसिपल और प्रिंसिपल के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।
उन्होंने सहारा न्यूज़ में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी कार्य किया है और भारत की पहली महिला उर्दू एडिटर बनकर एक नया इतिहास रचा है। एक कवयित्री और पत्रकार के रूप में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जहां उन्होंने यूरोप, यूके और खाड़ी देशों में व्याख्यान और काव्य पाठ प्रस्तुत किए, जिनमें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और लंदन विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं।
शिक्षा, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें ‘नेशनल हार्मोनी यूनिटी अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया जाना उनके समर्पण और उपलब्धियों का प्रतीक है।
डॉ० कंवर सैन शर्मा
Comments
Post a Comment