मौहम्मद ऐहसान क़ुरैशी बने रमज़ान-उल-मुबारक इंतज़ामिया कमेटी के चेयरमैन

 


चीफ क़ाज़ी मुफ्ती मोहम्मद ताहिर हुसैन ने सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया, रमज़ान में जन-सुविधाओं पर रहेगा विशेष ज़ोर


नई दिल्ली। दिल्ली की रमज़ान-उल-मुबारक इंतज़ामिया कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा चीफ क़ाज़ी एवं कमेटी के संयोजक मुफ्ती मोहम्मद ताहिर हुसैन द्वारा सर्वसम्मति से की गई। इस अवसर पर हाजी मौहम्मद ऐहसान कुरैशी को चेयरमैन, डॉ. अब्दुल रहीम को डिप्टी चेयरमैन तथा शमीम अहमद खान को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


इसके अलावा मौहम्मद दानिश मतीन, डॉ. फ़ाज़िल कुरैशी एवं मौहम्मद अकरम को उपाध्यक्ष, हाजी मौहम्मद अनवार को महासचिव, मौहम्मद अज़हरुद्दीन, सरफ़राज़ अहमद रंगरेज़ और मौहम्मद अमीरुद्दीन को सचिव तथा ज़हीर आलम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।


घोषणा के अवसर पर मुफ्ती मोहम्मद इसहाक हक्की क़ासमी, मुफ्ती अब्दुर्राफ़े क़ासमी, क़ारी नबी हसन रहमानी, मौलाना यासीन, मल्का गंज कबीर बस्ती क्षेत्र की मदीना मस्जिद के इमाम मोहम्मद इमरान तथा फतेह मस्जिद के इमाम मसूद आलम सहित कई प्रतिष्ठित उलेमाओं का शाल पहनाकर स्वागत किया गया।


कमेटी के अध्यक्ष शमीम अहमद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे पवित्र रमज़ान-उल-मुबारक के महीने में दिल्ली के विशेषकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में साफ-सफाई, बिजली, पानी, सड़क व अन्य जन-सुविधाओं के बेहतर इंतज़ाम के लिए कमेटी सक्रिय रूप से कार्य करेगी।


इस मौके पर शकील अहमद, मोहम्मद फारूक, अब्दुल क़ादिर, मोहम्मद कामिल, अब्दुल सत्तार अंसारी और अताउर्रहमान अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान