Posts

Showing posts from March, 2024

मोमिन कान्फ्रेंस ने उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से हाजी इमरान अंसारी हेतु कांग्रेस से की टिकिट की माँग

Image
टिकिट बटवारे के टाइम कांग्रेस मुसलमानों को करती है नज़र अन्दाज़ : फ़िरोज़ अंसारी नई दिल्ली 28 मार्च। ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ़्रेन्स ने लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में प्रेस वार्ता कर देश की सेकुलर पार्टियों से अंसारी बिरादरी के प्रतिनिधित्व हेतु लोकसभा चुनाव में टिकट की माँग की।प्रेस वार्ता में कान्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फ़िरोज़ अहमद अंसारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इमरान अंसारी, राष्ट्रीय सेक्रेटरी जनरल हाजी अब्दुल रशीद अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद अंसारी, दिल्ली स्टेट के महासचिव डॉ० मुश्ताक़ अंसारी ने पत्रकारों को संबोधित किया।  एडवोकेट फ़िरोज़ अहमद अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोमिन कॉन्फ़्रेन्स अंसारी बिरादरी की 100 वर्ष से अधिक पुरानी समाजिक संस्था है जिसने आज़ादी की लड़ाई में अहम किरदार निभाया और संख्या की अगर बात करें तो नॉर्थ इंडिया की किसी भी लोक सभा क्षेत्र में अंसारी वोटरों की संख्या एक लाख से भी कम नहीं है। लेकिन जब टिकट बँटवारे की बात आती है तो अंसारी बिरादरी को नज़र अंदाज़ किया जाता है । बहुत सी राजनीतिक प

रोज़ा इफ़्तार से पाचन किया को भी लाभ मिलता है : डॉ0 ज़ाहिद कुरैशी

Image
     पूर्वी दिल्ली। मुस्लिम सम्प्रदाय में रमज़ान माह की खास अहमियत है, इस माह में मुसलमान ज्यादा से ज्यादा इबादत और भलाई के काम करते हैं और अपने-अपने स्तर पर रोज़ा इफ़्तार पार्टियों का आयोजन करते है। इसी कड़ी में डॉ0 कमरूल हक़ ने भी अपनी रिहाईशगाह वेस्ट लक्ष्मी मार्केट पर कुछ खास साथियों को इफ़्तार पर बुलाया। इफ़्तार के बाद खाने का अहतमाम और मेहमानेां का इस्तकबाल भी किया गया।  इस इफ़्तार पार्टी में फे़स ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक अंसारी, नेहरू बिहार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व निगम प्रत्याशी अलीम अंसारी, डॉ० ज़ाहिद कुरैशी, डॉ0 हसीबुर्रहमान, डॉ0 नईमुद्दीन, डॉ० एम-ए-खान, डॉ- अजारूल हक़, डॉ० आसिम, सलीम अंसारी, डॉ0 जावेद अंजुम, मौ0 आलम, जब्बार खान, डॉ- एच- रेहमान, डॉ- बिलाल अंसारी, मौ0 फ़ैज़ आदि ने खास तौर से शिरकत की।  इस मौके पर डॉ० मुश्ताक अंसारी ने कहा कि इफ़्तार की दावत से समाज में आपसी सौहार्द को भी फायदा पहुंचता है और इन दिनों में गरीब से गरीब व्यक्ति का दस्तरख़ान भी वसी हो जाता है। डॉ0 जाहिद कुरैशी ने कहा कि रोजा रखने से हमारे पेट का संतुलन बेहतर हो जाता है जिससे पाचन क्रिय

نمازیوں کے ساتھ بدتمیزی کرنے والے ملک پرست نہیں ہو سکتے، ڈاکٹر مشتاق انصاری

Image
مسلمان اسلام کے جھنڈے تلے ہی محفوظ رہ سکتے ہیں: مفتی محمد  سالم  قاسمی  ی دہلی.  مدرسہ اسلامیہ عربیہ اظہار العلوم آرام پارک میں 11 روزہ نماز تراویح میں حافظ و  قاری مختار احمد ندوی نے  قرآن مجید مکمّل کیا اور حافظ محمد اویس نے  قرآن مجید سنا ۔ (بطور سامع)  اس موقع پر مسجد نور اللہ آرام پارک کے امام و خطیب مفتی محمد سالم قاسمی صاحب  نے دعا کرائی اس موقع پر فیس اسلامک کلچرل کمیونٹی انٹیگریشن (FICCI) کے چیئرمین ڈاکٹر مشتاق انصاری، قاری مختار احمد ندوی اور مفتی محمد سالم  قاسمی و حافظ سلیم احمد صاحب ، حافظ محمد اشتیاق صاحب ، حافظ شمس الہدیٰ صاحب ، حافظ رضوان اللہ   صاحب ، حافظ عبدالمنان صاحب ، حافظ محمد  انور صاحب  اور مولانا  خورشید عالم مظاہری   کا خصوصی طور پر استقبال کیا گیا۔ . نماز  سے قبل اپنے بیان میں مفتی محمد سالم  نے کہا کہ ملک کی نفرت انگیز صورتحال کسی سے ڈھکی چھپی نہیں ہے ، ایسے میں مسلمان اسلام کے پرچم تلے ہی محفوظ رہ سکتے ہیں، اس لیے ہمیں ماہ رمضان کا احترام کرنا چاہیے۔ قرآن کی روشنی میں زندگی بسر کریں۔  حافظ   و  قاری مختاراحمد ندوی نے کہا کہ گیارہ دنوں میں قرآن مجید مکمّل ک

नमाजियों के साथ बदसलूकी करने वाले देशभक्त नही हो सकते : डॉ० मुश्ताक अंसारी

Image
इस्लाम के झंडे के नीचे ही मेहफूज रह सकता है मुसलमान : मुफ़्ती मौ० सालिम क़ासमी      नई दिल्ली। मदरसा इस्लामिया अराबिया इज़हारूल उलूम आराम पार्क में 11 दिन की तरावीह की नमाज़ में क़ारी हाफिज मुख्तार अहमद नदवी ने कुरान-ए-मजीद की तिलावत मुकम्मल की और हाफ़िज मौहम्मद उवेस ने कुरान मजीद को सुना। इस मौके पर कुरान मजीद की फज़लियत पर खास बयान भी किया और मस्जिद नुरूल्लाह आराम पार्क के इमाम व मुफ़्ती हाफ़िज मौहम्मद सालिम क़ासमी ने दुआ कराई। इस मौके पर फे़स इस्लामिक कल्चरल कम्यूनिटी इंटीग्रेशन (फिक्की) के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक अंसारी द्वारा क़ारी मुख्तार व मुफ़्ती मौ० सालिम सहित हाफ़िज सलीम अहमद, हाफिज मौहम्मद इश्तयाक, हाफ़िज शमशुल हुदा, हाफिज मौ० रिजवान, हाफिज अब्दुल मन्नान, हाफिज मौ० अनवार व मौलवी मौहम्मद खुर्शीद का खास तौर से इस्तकाबल किया गया।       दुआ से पूर्व अपने बयान में मुफ़्ती मौहम्मद सालिम ने कहा कि देश के नफ़रत भरे हालात किसी से छुपे नही हैं ऐसी स्थिति में मुसलमान सिर्फ इस्लाम के झंडे के नीचे ही महफ़ूज़ रह सकता है, इसलिए हमें रमज़ान माह की कद्र करते हुए कुरान की रोशनी में अपनी जिंदगी बसर करनी च

नफ़रत के सौदागर साम्प्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुँचा सकते हैं : हाजी इमरान अंसारी

Image
तरावीह की नमाज में मुफ़्ती आकिल ने कराई देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ      नई दिल्ली। ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेस के वर्किंग प्रेजिडेंट और कांग्रेस नेता हाजी मौहम्मद इमरान अंसारी ने बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी फ़ैयाज़ गंज स्थित अपने निवास अंसारी हाऊस में 10 दिन की तरावीह का अहतमाम किया जिसमें हाफिज शमशेर साहब ने कुरान मजीद की मुकम्मल तिलावत की और मुफ़्ती मौहम्मद आकिल ने दुआ मुकम्मल कराई। इस मौके पर मौलाना अफरोज अहमद, कारी मामून साहब, फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक अंसारी, ऑल इंडिया एजुकेशन मोमेंट के सेक्रेटरी मौ0 इलयास सैफी, हाजी मौहम्मद इक़बाल, मौहम्मद उस्मान अंसारी, रईस अहमद अंसारी, अनीस अहमद अंसारी, मुस्तफा कुरैशी, हाजी महमूद अंसारी, अकरम मिर्जा, आबिद अंसारी, सैय्यद फैसल, डॉ० बिलाल अंसारी, रियाज अहमद अंसारी, नदीम अंसारी, हनीफ कुरैशी, शाकिर अंसारी व मौहम्मद यासीन आदि समाज के जिम्मेदार लोग भी मौजूद रहे।      इस मौके पर मुफ़्ती मौहम्मद आकिल ने देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ की और उन्होंने कहा देश में जो लोग नफ़रत को बढ़ावा दे रहे हैं खुदा उनको भी हिदायत दे, चूंकि इस देश में सभी

روزہ افطار پارٹیوں سے اسلامی محبت کا پیغام دیگر مذاہب کے ماننے والوں تک بھی پہنچتا ہے، حاجی عمران انصاری

Image
 سماجی تقریبات پولیس اور عوام کے درمیان فاصلے کو کم کرتی ہیں: پولیس اسٹیشن انچارج بسمبر دیال مینا۔   نئی دہلی.  آل انڈیا مومن کانفرنس کے قومی ورکنگ صدر حاجی محمد عمران انصاری کی طرف سے اپنی رہائش گاہ انصاری ہاؤس فیاض گنج آزاد مارکیٹ میں روز افطار پارٹی کا اہتمام کیا گیا جس میں تھانہ باڈا ہندو راؤ کے نو تعینات ایس ایچ او بسمبر دیال مینا اور دیگر نے شرکت کی۔ تھانہ کے پولیس اہلکاران نے بڑی تعداد میں شرکت کی۔  اس موقع پر محمد عثمان انصاری، محمود عمران انصاری، شاکر انصاری، عاطف عرفان، فیصل عرفان، ناطق محمد انصاری وغیرہ کے علاوہ معززین بھی موجود تھے۔  اس موقع پر حاجی محمد عمران انصاری نے کہا کہ روزہ افطار پارٹیوں میں تمام مذاہب کے ماننے والوں کو شامل کیا جاتا ہے تاکہ اسلامی محبت کا پیغام دیگر مذاہب کے ماننے والوں تک پہنچ سکے۔  انہوں نے کہا کہ پولیس اور عوام کے درمیان تعلق کی مضبوطی سے جرائم میں بھی کمی آتی ہے۔  کیونکہ بہت سے مسائل باہمی ربط و ضبط سے حل ہوتے ہیں۔  پولیس اسٹیشن صدر بسمبر دیال مینا نے انصاری خاندان سے اظہار تشکر کرتے ہوئے کہا کہ آج کی روزہ افطار پارٹی انتہائی خوشگوار ماحول میں

रोज़ा रफ़्तार पार्टियों से इस्लामी मोहब्बत का पैग़ाम अन्य धर्म के मानने वालों को भी पहुँचता है : हाजी इमरान अंसारी

Image
सामाजिक आयोजनों से पुलिस पब्लिक के बीच की दूरी कम होती है : थाना प्रभारी बिसम्बर दयाल मीणा      नई दिल्ली। ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ़्रेन्स के राष्ट्रीय वर्किंग प्रेसिडेंट हाजी मोहम्मद इमरान अंसारी द्वारा उनके निवास अंसारी हाउस फ़ैयाज़ गंज आज़ाद मार्केट में रोज़ा इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बाड़ा हिंदू राव थाना के नवनियुक्त एस एच ओ बिसम्बर दयाल मीणा सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस मौक़े पर मोहम्मद उस्मानअंसारी, महमूद इमरान अंसारी, शाकिर अंसारी, आतिफ़ इरफ़ान, फ़ैसल इरफ़ान, नतीक मोहम्मद अंसारी आदि गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।      इस अवसर पर हाजी मोहम्मद इमरान अंसारी ने कहा कि रोज़ा इफ़्तार पार्टियों से सभी धर्म के मानने वालों को इसलिए शामिल किया जाता है ताकि इस्लामी मोहब्बत का पैग़ाम अन्य धर्म के मानने वालों तक पहुँच सके। उन्होंने कहा पुलिस और पब्लिक के बीच रिश्तों की मज़बूती के चलते अपराधों में भी कमी आती है। क्योंकि बहुत सी समस्याएँ आपसी तालमेल से सुलझ जाती हैं। थाना अध्यक्ष बिसम्बर दयाल मीणा ने अंसारी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की र

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने राशि खन्ना और दिशा पटानी के साथ दिल्ली में किया 'योद्धा' का प्रमोशन

Image
        अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सह-कलाकारों राशि खन्ना और दिशा पटानी के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'योद्धा' का प्रचार करने के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान तीनों कलाकारों ने देशभक्ति गीत 'तिरंगा' भी लॉन्च किया, जिसे बी प्राक ने गाया है। इस गीत का संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है, जबकि गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है।           आखिरी बार 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आए सिद्धार्थ ने प्रमोशन के दौरान कहा, 'दिल्ली मेरा गृहनगर है। यहां आना मुझे हमेशा अच्छा लगता है।' फिल्म के बारे में बात करते हुए और विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित युद्ध फिल्म 'शेरशाह' से कैसे अलग है, सिद्धार्थ ने कहा, 'योद्धा पूरी तरह से काल्पनिक कहानी है। हमने एक नई टास्क फोर्स बनाई है योद्धा। इसलिए जब आप शून्य से कुछ बनाते हैं, तो आप बहुत सारी स्वतंत्रताएं ले सकते हैं। हमने कई बदलाव किए हैं कि सभी योद्धा टास्क फोर्स क्या करेगी। इतना ही नहीं, इसके माध्यम से मुझे जो एक्शन करने का अवसर मिला, वह

अंतर्राष्ट्रीय कवित्री के साथ-साथ व्यवहारिक महिला हैं उर्वशी अग्रवाल : बी-एल-गौड़

Image
डॉ० उर्वशी अग्रवाल का अधिकार है जश्न-ए-उर्वी : डॉ०  मुश्ताक अंसारी      नई दिल्ली। पिछले 24 वर्षों से मीडिया के फील्ड में एक्टिव फे़स ग्रुप ने मशहूर कवियत्री उर्वशी अग्रवाल ‘उर्वी’ के सम्मान में ‘जश्न-ए-उर्वी’ शीर्षक के एक कार्यक्रम का आयोजन कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में किया गया। महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2024 को आयोजित इस कार्यक्रम में मशहूर कंस्ट्रेक्शन कम्पनी गौड संस इंडिया के संस्थापक व मशहूर साहित्यकार श्री बी० एल० गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। फे़स ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद देश-विदेश की जानी पहचानी हस्तियों ने उर्वशी अग्रवाल को फूल पेश कर बधाई दी तथा फे़स ग्रुप की टीम ने भी श्रीमति उर्वशी अग्रवाल का विशेष सम्मान किया।       इस कार्यक्रम में गाजीपुर मंडी दिल्ली सरकार के चेयरमैन भाई मेहरबान कुरैशी, विश्व प्रसिद्ध सर्वो स्टेबलाइजर कम्पनी सर्वोकॉन सिस्टम लिमिटेड के फाऊंडर चेयरमैन हाजी कमरूद्दीन सिद्दीकी, इंटरनेशनल शायर, डॉ० एजाज पापुलर मेरठी, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता रितू चौधरी, शिरोमणी अकाली दल दिल्ली

भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी : चौधरी मतीन अहमद

Image
डॉ० मुश्ताक़ अंसारी को उनकी सामाजिक सेवाओं के अवॉर्ड से किया गया सम्मानित । नई दिल्ली।ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस यूनानी उपचार जनता के द्वार मिशन 2025 के तहत 80वां निःशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर शहीद अशफाकउल्लाह खान पार्क, न्यू सीलमपुर दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद ने विशेष रूप से शिरकत की और शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आँल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस द्वारा फ़ेस ग्रुप के चेयरमेन डॉ० मुश्ताक़ अंसारी को उनकी समाजी ख़िदमात के लिए अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मतीन अहमद ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ऐसे शिविर लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं, तथा समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करने के लिए ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी  कांग्रेस के लोग बधाई के पात्र हैं,और यह लोग एक मिशन के तहत काम कर रहे हैं। यूनानी चिकित्सा पद्धति के बारे में मतीन अहमद ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौर में हम सभी ने अपनी आंखों से देखा कि लोग इम्यूनिटी बढ

Jashn-e-Urvi organized in Delhi's Constitution Club

Image
 On Women's Day, Face Group honored women with Face Women's Achievement Award.                New Delhi.  Under the aegis of Face Group, on the occasion of Women's Day, 'Jashn-e-Urvi' and Face Women's Achievement Award 2024 was organized in the Constitution Club of India in the honor of famous poet Dr. Urvashi Aggarwal 'Urvi'.  Senior litterateur and founder of Gaud Sons India B. L. Gaud was present as the chief guest on this occasion.  Apart from this, Bhai Meharban Qureshi, Chairman of Ghazipur Murga Fish Market, Delhi Government, Haji Kamruddin Siddiqui, Chairman of Servocon System Pvt. Ltd., International Poet Dr. Ejaz Popular Meerthi, All India Congress Committee spokesperson Ritu Choudhary and Delhi Pradesh Shiromani Akali Dal Mahila Wing President Bibi Ranjit Kaur attended as a special guest. The stage was conducted by Shailja Singh and Uzma Ansari. This program was organized under the supervision of face group chairman Dr. Mushtaq Ansari.       

महिला दिवस पर फेस ग्रुप ने महिलाओं को किया फेस विमेंस अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

Image
दिल्ली के कांस्टीटियुशन क्लब में हुआ जश्न-ए-उर्वी का आयोजन                नई दिल्ली। फे़स ग्रुप के तत्वावधान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में मशहूर कवियत्री डॉ० उर्वशी अग्रवाल ‘उर्वी’ के सम्मान में ‘जश्न-ए-उर्वी’ और फेस विमेंस अचवीमेंट अवॉर्ड 2024 का आयोजन कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एवं गौड संस इंडिया के संस्थापक बी० एल० गौड मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा गाजीपुर मुर्गा मछली मंडी दिल्ली सरकार के चेयरमैन भाई मेहरबान कुरैशी, सर्वोकॉन सिस्टम प्रा०लि० के चेयरमैन हाजी कमरूद्दीन सिद्दीकी इंटरनेशनल शायर डॉ० एजाज पापुलर मेरठी, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता रितु चौधरी व दिल्ली प्रदेश शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की अध्यक्ष बीवी रंजीत कौर ने खास मेहमान की हैसियत से शिरकत की। मंच का संचालन शैलजा सिंह एवं उज़मा अंसारी द्वारा किया गया।              फेस ग्रुप के चेयरमेन डॉ० मुश्ताक अंसारी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में इंटरनेशनल कथक डांसर, पद्मश्री नलिनी कमलिनी, भारत-तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेखा गुप्

सहयोग अर्बन थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड का उद्घाटन समारोह संपन्न

Image
    नई दिल्ली। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सहयोग अर्बन थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड का उद्घाटन आज मिल्ली मॉडल स्कूल,अबुल फज़ल के परिसर में किया गया। जिसमें कई हस्तियों ने अपने विचार व्यक्त किये।       पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने सहयोग के उद्घाटन के दौरान अपने भाषण में कहा कि जिस तरह से माइक्रोफाइनेंस और शिक्षा को लेकर दक्षिण भारत में काम हुआ है. इसी तरह हमारी सरकार के दौरान उत्तर भारत में भी माइक्रो फाइनेंस और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का यही पैटर्न अपनाने का प्रयास किया गया। लेकिन कुछ लापरवाही के कारण ऐसा नहीं हो सका. लेकिन अब सहयोग थ्रिफ्ट सोसाइटी के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेकर इस लंबे समय से चली आ रही इच्छा को पूरा होते देख मुझे खुशी हो रही है।      साहियुग अर्बन थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के अध्यक्ष शम्स उज़ ज़ुहा   ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया में शिक्षा प्राप्त की है और तीन दशकों से अधिक समय से इस क्षेत्र में रह रहा हूं,  क्षेत्र के गरीब वर्ग