महिला दिवस पर फेस ग्रुप ने महिलाओं को किया फेस विमेंस अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

दिल्ली के कांस्टीटियुशन क्लब में हुआ जश्न-ए-उर्वी का आयोजन

            नई दिल्ली। फे़स ग्रुप के तत्वावधान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में मशहूर कवियत्री डॉ० उर्वशी अग्रवाल ‘उर्वी’ के सम्मान में ‘जश्न-ए-उर्वी’ और फेस विमेंस अचवीमेंट अवॉर्ड 2024 का आयोजन कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एवं गौड संस इंडिया के संस्थापक बी० एल० गौड मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा गाजीपुर मुर्गा मछली मंडी दिल्ली सरकार के चेयरमैन भाई मेहरबान कुरैशी, सर्वोकॉन सिस्टम प्रा०लि० के चेयरमैन हाजी कमरूद्दीन सिद्दीकी इंटरनेशनल शायर डॉ० एजाज पापुलर मेरठी, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता रितु चौधरी व दिल्ली प्रदेश शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की अध्यक्ष बीवी रंजीत कौर ने खास मेहमान की हैसियत से शिरकत की। मंच का संचालन शैलजा सिंह एवं उज़मा अंसारी द्वारा किया गया। 

            फेस ग्रुप के चेयरमेन डॉ० मुश्ताक अंसारी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में इंटरनेशनल कथक डांसर, पद्मश्री नलिनी कमलिनी, भारत-तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेखा गुप्ता, अल्केमी इंस्टीट्यूट् ऑफ पैरामेडिकल सांईस की डायरेक्टर अंजू भंडारी, स्टार भजन सिंगर नलिनी निगम, मशहूर कवित्री रेनू हुसैन, इंटरनेशनल फैशन डिजाईनर सोनिया गुरनानी, शिक्षाविद् डॉ० माला कपूर गौहर, समाज सेवी कनीज़ फातिमा, लेखिका डॉ० तारा सिंह ‘अंशुल’, समाज सेविका एवं लेखिका शैलजा सिंह को फे़स विमेंस अचीवमेंट अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लेडी सिंघम के नाम से प्रसिद्ध पुलिस सब इंस्पेक्टर किरण सेठी, ऑल इंडिया एजुकेशन मोमेंट के सचिव मौ० इलयास सैफी, शिरोमणि अकाली दल दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष सरदार अमनजीत सिंह, अमरीकन नागरिक जय वर्मा, अमरोहा से बसपा नेता नावेद अयाज़, यूनीवर्सल एजूकेशन एवं कल्चर ट्रस्ट के चेयरमैन अमजद लोधी, कांग्रेस नेता अलीम अंसारी, ऑल इंडिया ज्वैलर्स स्वर्णकार ट्रेड फेडरेशन के अध्यक्ष शशि वर्मा, शाहिना ख़ान, सोनिया गुरमानी, महेंद्र लड्डा, अंजना संधीर सुकन्या, आप नेता राजबाला सिंह रानो, नेपाली फिल्म एक्ट्रेस नीतू कोईराला, नेपाली मूवी एक्ट्रेस बिपना थापा, एक नया कदम स्वच्छ तीरथ की ओर संस्था के फाउंडर चेयरमैन संजीव छिब्बर, सीनियर जर्नालिस्ट मारूफ रज़ा, जर्नलिज्म टूडे ग्रुप के एटीडर जावेद रहमानी, गीता कालोनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जुगल किशोर, फिक्की के सचिव सलीम अंसारी, समाज सेवी सरोज वर्मा, एडवोकेट फातिमा अली, डॉ० रिहाना, डॉ० अफंशा तबस्सुम, समाज सेवी पूजा गर्ग, समीना खान, डॉ० रमेश कुमार पस्सी, अरविंद वत्स, डॉ० सूरज वावधानी, अंशु मलिक, श्वेता चुग आदि को भी उनकी सेवाओं के लिए गेस्ट ऑफ ऑफर दिया गया। कार्यक्रम की सफलता में डॉ० बिलाल अंसारी, उज़मा अंसारी, मौ0 फैज, शबाना अज़ीम, श्रेया सहाय, हुमा खान व नरेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।



Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन