मुस्लिम समुदाय ने किया भाजपा के नवनियुक्त पार्षद राजू सचदेवा का अभिनंदन

               मुस्लिम समुदाय ने किया भाजपा के नवनियुक्त पार्षद राजू सचदेवा का अभिनंदन 


नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में जगतपुरी वार्ड नं- 209 से विजयी भाजपा पार्षद राजू सचदेवा के सम्मान में एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन न्यू गोविंद पुरा इलाके में किया गया। जहां मुस्लिम समुदाय ने बड़ी गर्मजोशी से अपने नवनियुक्त पार्षद का फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया। सोनम बेकर्स के सी-एम-डी- हाजी रियाजुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अकबर अंसारी ने की। इसके अलावा हाजी मुबीन अंसारी, फे़स ग्रुप के चेयरमैन डॉ0 मुश्ताक अंसारी, आँल इंडिया एजुकेशन मोमेंट के महासचिव मौ० इलयास, हाजी अबरार अहमद, जावेद पठान, खुर्शीद अंसारी, मौ0 साजिद, नईम अहमद, नसीमुद्दीन, हाजी फय्याज अहमद, हाजी मौ० फारूक, सैय्यद सलमान, कुंवर अज़मत अली, अनवार चौधरी, मौ० अखलाक, मेहबूब अंसारी, आदि गणमान्य व्यक्तियों ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। 
इस अवसर पर निगम पार्षद राजू सचदेवा ने कहा कि जो भी वादे मैंने चुनाव प्रचार के दौरान किए वह सभी वादे पूरे किए जायेंगे, बिना किसी भेदभाव पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था व विकास कार्यों को किया जायेगा। उन्होंने कहा मैं पार्षद जरूर चुना गया हूं लेकिन क्षेत्र के लिए वही पुराना समाज सेवक हूं। उन्होंने कहा क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों के साथ मिलकर सफाई व्यवस्था में सुधार किया जायेगा, समस्याओं का निवारण भी मिल जुलकर करेंगे। 
डॉ० मुश्ताक अंसारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजू सचदेवा निःसंदेह पिछले लम्बे अर्से से समाज की निःस्वार्थ सेवा करते रहे हैं और हमें उम्मीद है कि अब यह अधिक जिम्मेदारी के साथ जन मानस की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा जगत पुरी वार्ड के खुरेजी, आराम पार्क, ब्रिजपुरी आदि मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों की पूर्व पार्षदों द्वारा अनदेखी होती रही है लेकिन क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि इस बार ऐसा नही होगा तथा पूरे वार्ड में बिना भेदभाव के कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर हाजी रियाजुद्दीन अंसारी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद प्रतिनिधि पूरे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए हमें भाजपा पार्षद राजू सचदेवा से पूरी उम्मीद है कि वह सभी समुदाय के लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा राजू सचदेवा हम लोगों के बीच के व्यक्ति हैं, क्षेत्र की समस्याओं से भी भली प्रकार परिचित हैं तो भविष्य में निश्चित रूप से क्षेत्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।


Report by- UZMA

Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन