कड़कड़डूमा के अधिवक्ता भी जुटे भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत में


    राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोडो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी। इस यात्रा में भाग लेने के लिए अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए  कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं को दिल्ली विधिक एवं मानवाधिकार विभाग दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार के निर्देशानुसार विभाग द्वारा पास वितरित किए गए इसके लिए वकीलों को चेंबर के पास कैंप लगाकर उनका पंजीकरण एवं भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के लिए पास वितरित किए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के महासचिव एडवोकेट हरीश गोला ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है। यह भारत की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक विविधता को बचाए रखने का एक दृढ़ प्रयास हैं। 'भारत जोडो यात्रा' हम सभी से संबंधित है। अधिवक्ता वर्ग भी समाज को सही दिशा देने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।  संविधान की सुरक्षा हेतु श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व भारत जोड़ो यात्रा में अधिवक्ता वर्ग भी समर्थन हेतु तत्पर है।बुद्धिजीवी वर्ग भी इस यात्रा का महत्व समझ रहा है। 24 दिसंबर को यात्रा दिल्ली राज्य में प्रवेश करेगी। सभी अधिवक्ता साथी पटियाला हाउस कोर्ट परिसर के सामने तिलक मार्ग पर दोपहर राहुल गांधी का स्वागत करेगें। यात्रा 12 राज्यों से गुज़र कर - लगभग 150 दिनों के दौरान लगभग 3,500 किमी की दूरी तय करेगी। यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य देश के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को उठाना है।  नफरत की राजनीति करने वाले आज हमारे देश को विभाजित एवम कमजोर कर रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई, मुद्रास्फीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था  इस यात्रा के मुख्य मुद्दे हैं। देश के सभी वर्गों के लोग इस ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनने के लिए एक साथ आ रहे हैं।अधिवक्ता कॉर्डिनेशन कमिटी कड़कड़डूमा कोर्ट के बैनर पर इस कैंप का आयोजन किया गया जिसमें अपना सहयोग देने वालों मुख्य अधिवक्ताओं में सर्वश्री उदय वीर सिंह, नवीन गोयल,बी पी त्यागी, विनिता सिंह, महेश शर्मा संजय कथूरिया, हरीश गोला, साजिद अहमद खान, पूनम मिश्रा एवम अन्य अधिवक्ता हैं।



Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

Homoeopathy Revolution 2023 Leaves an Indelible Mark in Lucknow's History

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन