Posts

दिल्ली में प्रमोशन करने पहुंची मैग्नम ओपस ‘पीएस-1’ की टीम

Image
डायरेक्टर मणिरत्नम की ड्रीम ‘पीएस-1’ 30 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह एक ऐतिहासिक फिक्शन फिल्म है और इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के ट्रेलर में ‘चोल साम्राज्य’ के उल्लेखनीय इतिहास की एक झलक देखने के बाद की उत्सुकता के बाद से फिल्म को लेकर उनकी जिज्ञासा बढ़ गई है और उनका उत्साह रोज बढ़ रहा है। . पूरी स्टार कास्ट कुछ समय से फिल्म के धुआंधार प्रचार में लगी हुई है, और अब फिल्म के निर्माताओं ने स्टारकास्ट के साथ दिल्ली में विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्देशक मणिरत्नम, संगीत निर्देशक एआर रहमान, चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, कार्थी, तृषा और शोभिता शामिल थे। निर्माताओं के साथ काम करने के अनुभव और सबसे बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक ड्रामा के निर्माण में लगे खून और पसीने को स्टार कास्ट ने साझा किया।  सुभास्करन की लाइका प्रोडक्शंस ‘पीएस-1’ लेकर आई है जिसे मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, मणिरत्नम द्वारा निर्देशित और एआर रहमान द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। ‘पीएस-1’ 30 सितंबर को तमिल, हिंदी, तेलुगु, क...

आपने भ्रष्ट नेताओं को कब गद्दार और देशद्रोही घोषित करेंगे केजरीवाल : चौ0 अनिल कुमार

Image
    नई दिल्ली 28 सितम्बर । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार के जिस शराब घोटाले को दिल्ली कांग्रेस ने बेनक़ाब किया था, धीरे-धीरे उसकी परतें खुल रही हैं और इसी कड़ी में सीबीआई ने केजरीवाल के नजदीकी, आम आदमी पार्टी संचार विभाग के प्रमुख विजय नायर को गिरफ्तार किया और आज इंडोस्प्रीट ग्रुप के समीर महेन्द्रू को ई.डी. द्वारा  गिरफ्तार करने के बाद जल्द ही शराब घोटाले के प्रमुख मनीष सिसोदिया भी जेल में होंगे, क्योंकि केजरीवाल स्वयं यह स्वीकार कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में मनीष भी गिरफ्तार कल लिए जाऐंगे। प्रदेश कांग्रेस शराब मंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग करती है, क्योंकि मनीष सिसोदिया शराब घोटाले के प्रमुख हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने यह बयान प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिया, संवाददाता सम्मेलन में कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन परवेज आलम और अनुज आत्रेय भी मौजूद थे। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल प्रेसवार्ता करके विजय नायर को पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता बताते है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के संचार विभाग का इंचार्ज ब...

कलीमुल हफ़ीज़ को किया गया मौलवी मौ० बाक़र पुरस्कार से सम्मानित

Image
स्वतंत्रता के पहले युद्ध में अंग्रेजों ने तोप से उड़ा दिया था स्वतंत्रता सेनानी मौलवी मौ० बाक़र को : कलीमुल हफ़ीज़ नई दिल्ली। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन-दिल्ली के अध्यक्ष कलीमुल हफ़ीज़ ने पहले शहीद पत्रकार और मुजाहिद ए आज़ादी मौलवी मुहम्मद बाक़र की याद में स्मारक बनाने की पुरज़ोर वकालत की है उन्होंने कहा मौलवी मोहम्मद बाक़र जंगे आज़ादी के वो शहीद हैं जिनको अंग्रेज़ों ने सच बोलने और स्वतंत्रता के समर्थन में अपने अख़बार में लिखने के कारण दिल्ली में ही तोप से उड़ा दिया था, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से उनके नाम पर कोई स्मारक नहीं है, इसलिए उनकी क़ुर्बानी व बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए  सरकारी स्तर पर काम होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि मौलवी मुहम्मद बाक़र के नाम से पुरस्कार सम्मान शुरू किया जाए या पत्रकारिता संस्थान, सड़क को उन के नाम पर रखा जाए। दरअसल राजधानी दिल्ली से प्रकाशित समाचार पत्र सद्भावना टुडे द्वारा कल दिल्ली मजलिस के अध्यक्ष कलीमुल हफ़ीज़ को ऐवान ए ग़ालिब, नई दिल्ली में मौलवी मुहम्मद बाक़र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मौलवी मोहम...

दिल्ली कांग्रेस एमसीडी वार्ड परिसीमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर करेगी विरोध प्रदर्शन : चौ. अनिल कुमार

Image
नई दिल्ली, 25 सितंबर । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने आज दलित, अल्पसंख्यक नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर परिसीमन समिति की रिपोर्ट पर खामियों पर चर्चा की,  जिसमें दलितों और अल्पसंख्यकों को किनारे कर एमसीडी द्वारा वार्डों का निर्धारण कर भाजपा के इशारे पर अत्यधिक पक्षपात दिखाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस जल्द ही परिसीमन रिपोर्ट के विरोध में बड़ स्तर पर एक कार्यकर्ता सम्मेलन व विरोध प्रदर्शन का आयोजन करेगी और यदि चुनाव आयोग दिल्ली कांग्रेस द्वारा परिसीमन पर सुझाव व अपत्तियों को स्वीकार नहीं करता है, तो कांग्रेस पार्टी पूरे दिल्ली में आंदोलन करेगी। आज की इस बैठक में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के अलावा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाअध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जय किशन, पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता, पूर्व विधायक  अमरीष सिंह गौतम, पूर्व विधायक  विजय सिंह लोचव व दिल्ली कांग्रेस एस.सी. सैल के चैयरमेन संजय नीरज, दिल्ली कांग्रेस अल्पसंख्यम विभाग के चैयरमेन अब्दुल वाहिद कुरैशी, व डा. नरेश ...

मारुति नंदन सेवा संस्थान ने महिलाओं को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

Image
     पूर्वी दिल्ली। गुरु तेग बहादुर अस्पताल के आपातकालीन गेट के सामने श्री श्री मारुती नंदन सेवा संस्थान की संस्थापक रचना सचदेवा द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए एक जागरूक अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत महिलाओं को महावारी के दौरान होने वाली अनेकों समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि वह ऐसे कठिन समय में सैनिटरी पैड का इस्तेमाल जरूर करें जिससे कि इस कठिन समय में होने वाले कई तरह के इंफेक्शन से काफी बचाव मिलता है । उन्होंने सेनेटरी पैड के फायदों को गिनाते हुए यह भी बताया कि अधिकांश महिलाएं घरों में आसानी से मिल जाने वाले सूती कपड़ों का इस्तेमाल कर लेती हैं इससे कई तरह के इंफेक्शन फैलने का खतरा बहुत बढ़ जाता है जिससे अधिकतर घरेलू महिलाएं अनजान रहती हैं । इस विशेष जागरूक अभियान में संस्था की संस्थापक रचना सचदेवा ने डेढ़ सौ महिलाओं को हाइजीन सेनेटरी पैड नि:शुल्क  वितरित किए और ढेर सारे बच्चों को निशुल्क न्यूट्रिशन डाइट भी बांटी । श्री श्री मारुत नंदन सेवा संस्थान ऐसे जागरूक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करता रहता है ताकि लोगों म...

दलित व अल्पसंख्यक विरोधी है दिननि वार्ड परिसीमन : कांग्रेस

Image
नई दिल्ली 24 सितम्बर। दिल्ली नगर निगम में वार्डों के हुए परिसीमन की खामियों और एक विशेष वर्ग की अनदेखी को उजागर करने के लिए पूर्व केबिनेट मंत्री सलमान खुर्शीद और अ0भा0क0कमेटी के एस.एसी. विभाग के चेयरमैन राजेश लिलौठिया ने आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया। संवाददाता सम्मेलन में कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक  वीर सिंह धींगान, प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस एसी.सी. विभाग के चेयरमैन संजय नीरज और अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन वाहिद कुरेशी भी मौजूद रहे। सलमान खुर्शीद ने कहा कि दिल्ली नगर निगम वार्ड परिसीमन में रही कमियां लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाती है। कांग्रेस ने एक राजनीति पार्टी के दायित्व को निभाते हुए वार्ड परिसीमन का अवलोकन करके इसमें आपत्ति और सुझाव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली राज्य चुनाव आयोग को सौंपे है। उन्होंने कहा कि अपने मत को व्यक्त करने का अवसर सभी को मिलना चाहिए क्योंकि मत का सही प्रभाव निर्वाचित प्रति...

उपराज्यपाल अस्पताल स्टाफ़ के विरूद्ध उचित कार्यवाही के आदेश जारी करें : गुरदीप सहनी

Image
     पिछले दिनों मुहाली स्थित पंजाब हॉस्पिटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हुआ जिसमें देखा गया कि पंजाब हॉस्पिटल मुहाली का स्टाफ़ ड्यूटी टाइम में पिज़्ज़ा पार्टी कर रहा है और विंडो के बाहर दवाई लेने के लिए रोगियों की लंबी क़तार लगी हुई है।       इस संबंध में हॉस्पिटल के अधिकारियों से  वीडियो मेकर द्वारा माँगे गए जवाब में कहा गया कि स्टाफ़ अपनी ज़िम्मेदारी से काम कर रहा है। इस पूरे मामले पर पियूपल वैलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरदीप सिंह साहनी अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है, पूरे पंजाब में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, सरकारी कर्मचारी बेलगाम हैं और अधिकारी आंखें मूदे बैठे हैं। लगभग सभी विभागों का एक जैसा हाल है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।      श्री साहनी ने उपराज्यपाल से गुहार लगाते हुए कहा कि सरकार से तो अब कोई उम्मीद नहीं लिहाज़ा आप तुरंत प्रभाव से अस्पताल के निकम्में कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश जारी करें ताकि अन्य कर्मचारी व अधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति इस ...