Posts

Showing posts from October, 2022

मोमिन कॉन्फ्रेंस के डेलीगेशन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर बधाई दी

Image
            मोमिन कॉन्फ्रेंस के डेलीगेशन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर बधाई दी      हाजी इमरान अंसारी ने मल्लिकार्जुन खरगे को मोमिन कांफ्रेंस के इतिहास से भी कराया अवगत नई दिल्ली। ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस दिल्ली स्टेट के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इमरान अंसारी के नेतृत्व में कांफ्रेंस के एक प्रतिनिधिमंडल ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर उन्हें बधाई पेश की। इस प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इमरान व प्रदेश महासचिव एवं पूर्वी दिल्ली प्रभारी डॉ० मुश्ताक़ अंसारी के अलावा हाजी रियाजुद्दीन अंसारी (सचिव दिल्ली स्टेट), सलीम अंसारी(ज़िला अध्यक्ष) व मौ० इलयास (एक्टिव मेंबर) भी शामिल रहे।  इस मौके पर डेलिगेशन ने श्री खरगे को शॉल व फूल पेश कर बधाई दी एवं एक पत्र भी भेंट किया जिसमें बधाई संदेश के अलावा मोमिन कॉन्फ्रेंस का संक्षिप्त परिचय भी दर्ज था। बधाई उपरांत हाजी इमरान अंसारी ने श्री खरगे को जानकारी देते हुए बताया कि मोमिन कॉन्फ्रेंस 98 वर्ष पुरानी समाज सेवी संस्था है जिसने आजादी की लड़ाई में भी कांफ्रेंस के साथ

नव अंशिका शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह में सम्मानित हुई प्रदेश स्तर की शक्तिस्वरूपाएं

Image
सुरभि सिंह के निर्देशन में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का हुआ सशक्त प्रदर्शन  उत्तर प्रदेश 18 अक्टूबर। नव अंशिका फॉउडेशन की ओर से शक्तिस्वरूपा सीजन-0.2 सम्मान का आयोजन गोमती नगर में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के स्थित संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम में  किया गया। इसमें प्रदेश स्तर पर सक्रीय महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कथक प्रससुरभि सिंह के निर्देशन में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को सशक्त रूप में दर्शाया गया और कार्यक्रम का सफल संचालन विनिता जोहरी  एवं  प्रदीप कुमार शुक्ला  के द्वारा किया गया । सम्मान समारोह में  कानपुर की निमिषा अवस्थी, शाहजहांपुर की मास्टर शेफ शीरीन कादिर, बस्ती में संचालित रिदम डांस एकेडमी की निर्देशिका डॉ.श्रेया, रायबरेली की राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियन डिंपी तिवारी, गोरखपुर की लोक गायिका इंदु गुप्ता, बहराइच में संचालित बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन रीना सिंह, बलिया में संचालित सेवा सुगंधा जन सेवा संस्थान की प्रमुख रत्ना तिवारी, छत्तीसगढ़ के राम कृष्ण मंदिर की ओर से संचालित न्यू विज पब्लिक

आज की राजनीति पर कॉमिक सटायर है फ़िल्म "लव यू लोकतंत्र"

Image
सिनेमा अब रियलिस्टिक बनने लगा है, ऐसी कहानी फिल्मों में पेश की जाती है जिससे दर्शक रिलेट कर सकें। इस सप्ताह रिलीज हुई पोलिटिकल सटायर फ़िल्म लव यू लोकतंत्र एक ऐसा ही सब्जेक्ट है जो आज की राजनीतिक हलचल के बारे में है। फ़िल्म में ईशा कोप्पिकर, रवि किशन, मनोज जोशी, स्नेहा उल्लाल, अली असगर, कृष्णा अभिषेक, सपना चौधरी, अमित कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लव यू लोकतंत्र दरअसल आजके राजनीतिक हालात पर व्यंग्य है जिसे बड़े हास्यास्पद तरीके से दर्शाया गया है। फ़िल्म वर्तमान भारतीय राजनीति पर कॉमिक ढंग से सटायर है। उत्तर भारत की बोली के साथ यह राजनीतिक सिचुएशन पर टिप्पणी करता नजर आती है। देखा जाए तो यह फ़िल्म एक महिला मुख्यमंत्री, एक पुरुष वकील और एक महिला एडवोकेट के इर्दगिर्द घूमती कहानी है जिसमें सरकार गठन का दिलचस्प प्लॉट है। दो अपहृत निर्दलीय विधायकों के पास सरकार बनाने की चाभी है, लेकिन रातों-रात उन्हें किडनैप कर लिया जाता है। वकील और जर्नलिस्ट सरकार बनाने की अपनी रणनीतियों और योजनाओं के साथ फिल्म को रोचक बनाते हैं। फ़िल्म लव यू लोकतंत्र में वकील से अभिनेता बने अमित कुमार स्नेहा उल्लाल के साथ र

प्रो० हकीम शाकिर ज़मील को अबूधाबी में किया गया शेख़ ज़ायद इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित

Image
     ज़ायद चैरिटेबल एवं ह्यूमेनिटेरियन फ़ाउंडेशन द्वारा संयुक्त अरब अमीरात स्थित अबूधाबी में शेख़ ज़ायद इंटरनैशनल अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन 10 अक्टूबर को किया गया।जहाँ जामिया हमदर्द नई दिल्ली के एक प्रमुख शिक्षाविद शोधकर्ता प्रो० हक़ीम शाकिर जमील को भी अवॉर्ड  से सम्मानित किया गया। फ़ाउंडेशन एक ग़ैर सरकारी संगठन है जो कि पारंपरिक व यूनानी पद्धति द्वारा मानव जीवन के स्वास्थ्य में सुधार के लिए मानव पूंजी के विकास में निवेश करता है। इस अवॉर्ड का उद्देश्य यूनानी चिकित्सा के शिक्षाविदों व वैज्ञानिकों को एक विशेष पहचान उपलब्ध कराना है।       हम आपको बता दें कि प्रो० हकीम शाकिर ज़मीन को यह अवॉर्ड यूनानी चिकित्सा प्रणाली में उनके शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों को सराहते हुए प्रदान किया गया । प्रो० शाकिर यूनानी स्कूल जामिया हमदर्द के डीन व केंद्रीय अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय के निर्देशक रह चुके हैं और वर्तमान में दिल्ली के शाहीन बाग़ में यूनानी मेडिकल सेंटर के माध्यम से रोगियों की सेवा कर रहे हैं।तथा यूनानी शोध से भी जुड़े रहते हैं।प्रो० ज़मील को वर्ष 2017 में भारत सरकार के आयुष मंत

Prof. Shakir Jamil awarded with Sheikh Zayed International Award for alternative medicine

Image
  Prof. S. Shakir Jamil, a leading academician cum researcher from Jamia Hamdard University, New Delhi has won Sheikh Zayed International Award for Research in Unani Medicine in an event organized by the Zayed Charitable and Humanitarian Foundation held on 10 th Oct 2022 at Abu Dhabi, UAE. The Foundation is a UAE based non-governmental organization that invests in developing human capital to improve the quality of life through the approach of prophetic, traditional and alternative medicine. The award aims to give recognition to the eminent academicians and scientists of traditional, complimentary & alternative medicine (TCAM) globally.   Prof S. Shakir Jamil is a retired from Jamia Hamdard and had served as Dean, School of Unani Medical Education & Research at Jamia Hamdard and former Director General, Central Council for Research in Unani Medicine (CCRUM), Ministry of AYUSH, Govt. of India. Among many awards, Prof. S. Shakir Jamil was also awarded with 'Lifetime Achi

जारी हुआ “मैं भी शक्ति हूं-शक्तिस्वरूपा” का पोस्टर

Image
                                   जारी हुआ “मैं भी शक्ति हूं-शक्तिस्वरूपा” का पोस्टर                    18 अक्टूबर को 21 जिलों की महिलाओं को दिया जाएगा शक्तिस्वारूपा सम्मान लखनऊ I उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, एवं नव अंशिका फॉउडेशन की ओर से शक्तिस्वरूपा सीजन-0.2 सम्मान का आयोजन मंगलवार 18 अक्टूबर 2022 को गोमती नगर में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के स्थित संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम में वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के 21 जिलों की महिलाओं को शक्तिस्वरूपा सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त कथकगुरु सुरभि सिंह की वृहद परिकल्पना में नवदुर्गा के स्वरूपों पर शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर कथक की प्रस्तुति भी होगी। इस मेगा इवेंट का पोस्टर “मैं भी हूं शक्ति....शक्तिस्वरूपा”  13 अक्टूबर को अकादमी परिसर में जारी किया गया। नव अंशिका फाउंडेशन की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि शक्तिस्वरूपा सीजन-0.2 मेगा इवेंट में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सचिव तरुण राज, सुरभि सिंह  विकास  मिश्रा  जयघोष संस्कृति विभाग

छोटे मंचों पर निखरता है उभरते हुए कलाकारों का टेलेंट : डॉ० मुश्ताक़ अंसारी

Image
  इस मौक़े पर गायिका कंचन चौधरी का जन्मदिन भी किया गया सेलिब्रेट नई दिल्ली।कंचन चौधरी म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ट्रिपल एस स्टूडियो में किया गया।इस मौक़े पर फ़ेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक़ अंसारी ने ख़ास मेहमान की हैसियत से ही शिरकत की तथा उस्ताद जौहर अली, गुड्डू रॉक व शीतल सिंह आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सोनू चंदेल, दिलशाद अंसारी, कणिका सचदेवा, के एल अरोड़ा, सुभाष भाटिया, सलीम मुकेश,राजू प्रिंस, आदि गायक कलाकारों ने अपने स्वर में गीत पेश कर माहौल को खुशगवार बनाया।तथा इस मौक़े पर केक काटकर कंचन चौधरी का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया गया और कंचन चौधरी ने कई सदाबहार गीत भी पेश किए। इस मौक़े पर डॉ० मुश्ताक़ अंसारी ने कहा कि इस तरह के मंचों पर संघर्षरत व उभरते हुए कलाकारों को अपनी कला को निखारने का मौक़ा मिलता है। उन्होंने कहा कंचन चौधरी ख़ुद भी एक अच्छी गायक कलाकार हैं तथा उभरते हुए कलाकारों को मंच भी प्रदान करती हैं, यह अपने क्लब के बेनर तले समय समय सिंगिंग व डान्सिंग  कार्यक्रम आयोजित करके कलाकारों का उत्साहवर्धन करती हैं जो कि सराहनीय

गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा : विधायक रोहित मेहरोलिया

Image
                          सांई सहारा समिति ने किया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन              गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा : विधायक रोहित मेहरोलिया पूर्वी दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के मौके पर सांई सहारा सेवा समिति द्वारा त्रिलोकपुरी के प्राईमरी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक निठारी के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित मेहरोलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक अंसारी, बॉलीवुड एक्टर राकेश राजपूत, दिल्ली सफाई आयोग की उपाध्यक्ष अनिता उज्जैनवाल, दिल्ली महिला आयोग की सदस्य सरिता चौधरी, दिल्ली अति पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जय किशन ठाकुर, भारतीय दलित शोषित समाज संघ के अध्यक्ष बचन सिंह कनोटिया, सर गंगा राम अस्प्ताल की प्रमुख डॉ० नूर फातिया व आजाद समाज पार्टी की दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी उज्जैनवाल आदि गणमान्य व्यक्तियों ने विशिष्ठ अतिथि की हैसियत से कार्यक्रम में शिरकत की।  इस अवसर पर विधायक रोहित मेहरोलिया ने कहा कि बधाई के पात्र ह

शिक्षा के साथ संस्कार भी मुहैया कराए जाएँ : डॉ० हर्षवर्धन

Image
                                          शिक्षा के साथ संस्कार भी मुहैया कराए जाएँ : डॉ० हर्षवर्धन                                       जामिया फ़ातिमा निस्वा के वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों की हुई प्रशंसा                                                 नई दिल्ली। गैर सरकारी संस्था अंजुमन रज़ा-ए-मुस्तफा द्वारा माता सुंदरी लेन स्थित एवाने गालिब सभागार में जामिया फातिमा (निस्वा) का सातवां वार्षिक उत्सव का आयोजन फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ़्ती डॉ० एम० मुकर्रम की अध्यक्षता में किया गया और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ० हर्षवर्धन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर जलसा मिलाद-उन-नबी भी आयोजित किया गया जिसमें सैय्यद जावेद अली नक्सबंदी, मुफ्रती आरिफ इक़बाल मिस्बाही व मुफ़्ती मौ०  इमरान हनफ़ी ने इस्लाम मज़हब के कुछ खास पहलुओं पर रोशनी डाली। इस समारोह में सूफी पीस फाउंडेशन के अध्यक्ष हफीर्जुरहमान, निगम पार्षद आले इक़बाल डॉ० हकीम आयाज़ हाशमी, जमात-ए-सिद्दीकी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने खास मेहमान की हैसियत से शिरकत की।     समिति के अध्यक्ष एवं सर्वोकॉन वोल्टेज स्टे

आदिपुरुष के 3डी टीज़र की स्क्रीनिंग को मिला  तेलुगु मीडिया का  जबरदस्त रेस्पॉन्स

Image
                आदिपुरुष के 3डी टीज़र की स्क्रीनिंग को मिला  तेलुगु मीडिया का  जबरदस्त रेस्पॉन्स     मीडिया को इम्प्रेस करते हुए प्रभास की फिल्म आदिपुरुष के 3D टीज़र का ग्रैंड प्रीमियर किया गया, वहां पर मौजूद तेलुगु मीडिया टीज़र को देख अभिभूत हो गयी और वे तालियाँ  बजने लगे।  हलाकि यूट्यूब पर फिल्म के टीज़र को जबरदस्त रेस्पोंस मिल रहा है , परन्तु एमबी स्पेशल स्क्रीनिंग  में आयोजित फिल्म के 3D टीज़र ने तेलुगु मीडिया को एक्ससिटेड कर दिया। इस अवसर पर  प्रभास ने कहा, "जब मैंने पहली बार आदिपुरुष के टीज़र को 3डी में देखा तो मैं एक बच्चे की तरह उत्साहित महसूस कर रहा था। हम प्रशंसकों और दर्शकों के लिए इसे एपी एंड टीएस के 60+ थिएटरों में प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं। यह एक थिएट्रिकल अनुभव करनेवाली फिल्म है।  इसे बड़ा बनाने के लिए हमें आप सभी के प्यार, समर्थन और आशीर्वाद की आवश्यकता है। अगले 10 दिन हमारी ओर से एक्साइटिंग कंटेंट के साथ एक सरप्राइज होगा ।" निर्माता भूषण कुमार कहते हैं, मैं  3डी टीज़र को मिले आप सभी के रिस्पॉन्स से बेहद उत्साहित हूँ।  यह एक थिएट्रिकल  फिल्म है। प्रभास औ

लव कुश रामलीला में गगन चुम्बी क्रेनो से 200 फीट की ऊंचाई पर आकाश मार्ग से संजीवनी लाए बजरंगबली

Image
     नई दिल्ली 2 अक्टूबर। लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रामलीला के मंच पर आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश गोयल ने अंगद की भूमिका में अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। लीला कमेटी के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार के मुताबिक़ आज गांधी जयंती की राजपत्रित छुट्टी के चलते शाम सात बजे तक ही मैदान राम भक्तों की भीड़ से पूरी तरह से भर गया। अर्जुन कुमार के मुताबिक आज बॉलिवुड के नामी एक्शन डायरेक्टर मनोज कागड़ा के निर्देशन में पहली बार ऐसे एक्शन, स्टंट दृश्य हुए जिन्हे देख दर्शकों ने दांतो तले उंगलियां दबा ली, आज आकाश को छूती 200 फीट गगनचुंबी क्रेनों की मदद से हनुमान जी समंदर पार करके संजीवनी बूटी लेने लंका जाने का दृश्य दर्शको के आकर्षण का केंद्र रहा वही मेघनाथ द्वारा ब्रह्मशक्ति का प्रहार करके लक्ष्मण मूर्छित करने के सीन में स्टेज पर साठ से ज्यादा आर्टिस्ट मंच पर आए। आज की लीला में विभिषण शरणागति, सेतू बंधन, रामेश्वरम की स्थापना, अंगद का दूत बनकर जाना, लक्ष्मण मूर्छित होना, हनुमान जी द्वारा आकाश मार्ग से स्मुंदर पार करने तक की लीला का मंचन किया गया।  ऐतिहासिक लाल किला मैदान में

लव कुश लीला के मंच पर राम सुग्रीव की मित्रता का मंचन

Image
 नई दिल्ली| देश विदेश में लोकप्रिय लव कुश रामलीला के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने बताया कि आज रामलीला में दिल्ली के राम भक्तो के साथ साथ देश के सभी प्रांतों के राम भक्त एवम विदेशी नागरिक भी लीला अवलोकन करने आए।  श्री अर्जुन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रिद्धि सिद्धि के देवता गणपति महाराज की विधि विधान से पूजा अर्चना एवम आरती करने के उपरांत लीला का मंचन शुरू हुआ।।आज शबरी से श्री राम की भेंट, राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता खोज, संपाती से भेंट , लंका की रक्षा कर रही राक्षसी लैंकनी से भेंट, रावण सीता संवाद, अक्षय कुमार वध, मेघनाथ द्वारा हनुमान जी को बंदी बनाना, रावण, हनुमान संवाद के बाद प्रभु श्री राम की आरती के साथ लीला का मंचन हुआ।  कमेटी के प्रेसिडेंट श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि रामलीला को पूरी तरह से हाईटेक तरीके से रामभक्तो को दिखाई जा रही है,राम लीला के साथ साथ मेले झूले पंडाल बहुत ही सुंदर तरीके से बनाया गया है। विशेषकर, बच्चों और महिलाओ में बहुत उत्साह एवम आकर्षण है। मेले के अंदर खाने पीने के व्यंजन और 51 तरह की कुल्फियो का आनंद ले रहे है