जारी हुआ “मैं भी शक्ति हूं-शक्तिस्वरूपा” का पोस्टर

                                   जारी हुआ “मैं भी शक्ति हूं-शक्तिस्वरूपा” का पोस्टर

                   18 अक्टूबर को 21 जिलों की महिलाओं को दिया जाएगा शक्तिस्वारूपा सम्मान


लखनऊ I उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, एवं नव अंशिका फॉउडेशन की ओर से शक्तिस्वरूपा सीजन-0.2 सम्मान का आयोजन मंगलवार 18 अक्टूबर 2022 को गोमती नगर में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के स्थित संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम में वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के 21 जिलों की महिलाओं को शक्तिस्वरूपा सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त कथकगुरु सुरभि सिंह की वृहद परिकल्पना में नवदुर्गा के स्वरूपों पर शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर कथक की प्रस्तुति भी होगी। इस मेगा इवेंट का पोस्टर “मैं भी हूं शक्ति....शक्तिस्वरूपा”  13 अक्टूबर को अकादमी परिसर में जारी किया गया।

नव अंशिका फाउंडेशन की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि शक्तिस्वरूपा सीजन-0.2 मेगा इवेंट में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सचिव तरुण राज, सुरभि सिंह  विकास  मिश्रा  जयघोष संस्कृति विभाग के डिजिटल रेडियो के कन्वीनर दुर्गेश पाठक, भारतेन्दु नाट्य अकादमी के पूर्व निर्देशक राहुल गुप्ता, कलाविद् अशोक बैनर्जी, , थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्धिकी, संस्कृति सेवा संस्थान के प्रमुख जगमोहन रावत,  अनिल कुमार सहित अनीस नवाब, मोहम्मद बदर, बाबू सुंदर सिंह को आमंत्रित किया गया था।



Comments

Popular posts from this blog

राजनीतिक स्वार्थ के देशवासियों को विभाजित कर रही है भाजपा : उदित राज

शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्वास्थ्या विहार सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, आस्था और सेवा का संगम बना समारोह

फेस ग्रुप के ‘नेशनल हेल्थ अवार्ड’ की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर, स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों को दिया जाएगा सम्मान