मोमिन कॉन्फ्रेंस के डेलीगेशन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर बधाई दी

            मोमिन कॉन्फ्रेंस के डेलीगेशन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर बधाई दी

     हाजी इमरान अंसारी ने मल्लिकार्जुन खरगे को मोमिन कांफ्रेंस के इतिहास से भी कराया अवगत




नई दिल्ली। ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस दिल्ली स्टेट के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इमरान अंसारी के नेतृत्व में कांफ्रेंस के एक प्रतिनिधिमंडल ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर उन्हें बधाई पेश की। इस प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इमरान व प्रदेश महासचिव एवं पूर्वी दिल्ली प्रभारी डॉ० मुश्ताक़ अंसारी के अलावा हाजी रियाजुद्दीन अंसारी (सचिव दिल्ली स्टेट), सलीम अंसारी(ज़िला अध्यक्ष) व मौ० इलयास (एक्टिव मेंबर) भी शामिल रहे।


 इस मौके पर डेलिगेशन ने श्री खरगे को शॉल व फूल पेश कर बधाई दी एवं एक पत्र भी भेंट किया जिसमें बधाई संदेश के अलावा मोमिन कॉन्फ्रेंस का संक्षिप्त परिचय भी दर्ज था। बधाई उपरांत हाजी इमरान अंसारी ने श्री खरगे को जानकारी देते हुए बताया कि मोमिन कॉन्फ्रेंस 98 वर्ष पुरानी समाज सेवी संस्था है जिसने आजादी की लड़ाई में भी कांफ्रेंस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और आजादी के बाद से लेकर वर्तमान तक कांग्रेस के अच्छे बुरे वक्त में साथ रही है। उन्होंने बताया हमारा संगठन देश के 22 राज्यों में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

 डॉक्टर मुश्ताक़ अंसारी ने कहा कि मोमिन कॉन्फ्रेंस अंसारी बिरादरी की इकलौती ऐसी संस्था है जो समाज के सभी वर्ग व समुदाय की बिना किसी धार्मिक भेदभाव की निस्वार्थ सेवा करती है तथा जब भी कभी देश पर प्राकृतिक आपदा आती है तो मोमिन कॉन्फ्रेंस बिना विलंब किए मदद के लिए आगे आती है। उन्होंने कहा जैसा कि मोमिन कॉन्फ्रेंस हमेशा से कांग्रेस की सपोर्टर रही है तो हम आपके विश्वास दिलाने आए हैं कि सहयोग का यह सिलसिला आपके साथ भी जारी रहेगा।


Report By = Neha Sharma                                                                                                                    





Comments

Popular posts from this blog

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंघ बादल ने दिल्ली में पार्टी वर्कर्स के साथ की राजनीतिक चर्चा

सादगी से होने वाले सामुहिक विवाह का चलन बढ़ाया जाएगा : भाई मेहरबान कुरैशी

हुमा खान म्युजिकल ग्रुप ने किया म्यूजिक मस्ती विद अरविंद वत्स का आयोजन