समाज सेवी हाफिज सलीम अहमद को कानून मंत्री ने किया फे़स राजधानी रत्न अवार्ड से सम्मानित
पिछले दिनों फे़स ग्रुप द्वारा नई दिल्ली के कांस्टीटियूशन क्लब के डिप्टी स्पीकर हॉल में आयोजित फे़स राजधानी रत्न अवार्ड कार्यक्रम में आराम पार्क इलाके से ताल्लुक रखने वाले प्रमुख समाज सेवी हाफिज सलीम को भी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री एस-पी- सिंह बघेल व पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल के हाथों भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, एन-डी-एम-सी के डिप्टी चेयरमैन सतीश उपाध्याय, विश्व प्रसिद्ध शायर पॉपुलर मेरठी, मशहूर शायरा एवं कवित्री अना देहलवी, मंडोली जेल के डिप्टी सुपरीटेंडेंट धमेन्द्र सिंह मौर्या, टीवी सेलीब्रिटी एवं विवेकानंद योगाश्रम के प्रमुख आचार्य डॉ० विक्रमादित्य, फ़िल्म अभिनेत्री पूनम माथुर व गज़ल मल्होत्र आदि गणमान्य व्यक्तियों ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा और भी बहुत से नेता अधिकारी व समाज के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। हम आपको बता दें हाफिज सलीम अहमद पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से करीब 18 मुल्कों के साथ गारमेंट्स का बिजनेस कर रहे हैं, साथ ही सामाजिक सेवाएं भी इनकी निरंतर जारी...